{"_id":"61c311794335ac7bff3c1a28","slug":"greater-noida-old-couple-parent-of-doctor-commit-suicide-in-paramount-society-due-to-property-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: प्रॉपर्टी विवाद से परेशान होकर डॉक्टर के बुजुर्ग माता-पिता ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: प्रॉपर्टी विवाद से परेशान होकर डॉक्टर के बुजुर्ग माता-पिता ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
Wed, 22 Dec 2021 05:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 22 Dec 2021 05:22 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि मृतक दंपती के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसके अनुसार दंपती का दिल्ली के कीर्ति नगर में एक मकान है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्टे सोसाइटी में किराये के विला में रह रहे डॉक्टर ने पत्नी के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात दोनों के शव घर में मिले। मौके से 13 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें डॉक्टर ने मकान बेचने में मिले धोखे के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, डॉ. सतेंद्र सिंह निझावन पत्नी जसवंत कौर और बेटे तरनप्रीत सिंह के साथ सोसाइटी में रहते थे। मूलरूप से कीर्ति नगर, दिल्ली निवासी डॉ. सतेंद्र ने अगस्त में ही किराये पर विला लिया था। उन्होंने कुछ समय पहले ही कीर्ति नगर में मकान बेचा था। बेटा तरनप्रीत सिंह शिमला घर गया हुआ था। वहां से बेटे ने माता-पिता के पास फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस पर बेटे ने पड़ोसी के पास फोन किया। पड़ोसी महिला विला में पहुंची तो दंपती बेसुध मिले। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी आ गए। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
पूरे पैसे दिए बिना मकान नाम कराने का आरोप
13 पेज के सुसाइड नोट में सतेंद्र ने लिखा है कि दिल्ली में मकान को शर्तों के साथ बेचा गया था, लेकिन खरीदारों ने इनका पालन नहीं किया। पूरा पैसा नहीं दिया और मकान भी अपने नाम करा लिया। बैंक से ऋण लेेने के कारण वहां से भी दबाव बनाया जा रहा था। आरोपियों ने जबरन मकान की सेल डीड पर हस्ताक्षर भी करा लिए थे। इस कारण पूरी धनराशि मिले बिना ही कीर्ति नगर में मकान से कब्जा छोड़ना पड़ा। मकान बेचने में मिले धोखे से आहत होकर पत्नी सहित आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
बेटे के डॉक्टर बनने के बाद खुश थे दंपती
बेटे के डॉक्टर बनने से दंपती खुश थे। बेटे का क्लीनिक भी है, जबकि डॉ. सतेंद्र का क्लीनिक नहीं था। वे किसी अस्पताल में भी नहीं बैठते थे। हालांकि, वे क्लीनिक खोलने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन धोखा मिलने से दंपती टूट गए और आत्महत्या कर ली। वहीं, मकान बेचने से मिले धोखे की जानकारी बेटे को नहीं थी। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि परिवार अगस्त में रहने आया था। इतना मेलमिलाप नहीं हुआ था, लेकिन उनका व्यवहार अच्छा था।
दंपती से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल नोएडा