{"_id":"613b22b2cbc42a6e8b111a93","slug":"greater-noida-man-beaten-badly-thrown-at-bus-stop-by-guest-house-operator-sons-for-asking-salary-for-wife-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: पत्नी के इलाज के लिए वेतन मांगा तो बेरहमी से पीटकर बस स्टॉप पर फेंका, बॉस के बटों ने लगाया मोबाइल चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: पत्नी के इलाज के लिए वेतन मांगा तो बेरहमी से पीटकर बस स्टॉप पर फेंका, बॉस के बटों ने लगाया मोबाइल चोरी का आरोप
Fri, 10 Sep 2021 02:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 10 Sep 2021 02:47 PM IST
सार
पीड़ित मुकेश ने बीमार पत्नी का इलाज कराने के लिए रुपये मांगे तो संचालक राकेश बैसोया के बेटे प्रिंस और शीतल ने मुकेश पर 16 हजार रुपये का मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के गेस्ट हाउस में काम करने वाले युवक को पत्नी के इलाज के लिए वेतन मांगना महंगा पड़ गया। गेस्ट हाउस संचालक के बेटों ने पीड़ित पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर साथियों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद बुधवार शाम जख्मी हालत में बस स्टॉप के पास फेंक दिया। आरोपियों ने पीड़ित को कमर के नीचे डंडों से हमलाकर बुरी तरह जख्मी किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर पीजी संचालक के दो बेटों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ निवासी मुकेश ग्रेनो के रामपुर माजरा गांव में परिवार के साथ रहता है और सेक्टर बीटा-1 के गेस्ट हाउस में कर्मचारी है। आरोप है कि काम करते हुए दो माह होने के बावजूद उसे वेतन नहीं दिया गया। मुकेश ने बीमार पत्नी का इलाज कराने के लिए रुपये मांगे तो संचालक राकेश बैसोया के बेटे प्रिंस और शीतल ने मुकेश पर 16 हजार रुपये का मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
साथ ही, दो साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद घायलावस्था में सेक्टर बीटा-1 के बस स्टॉप पर फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बीटा-2 थाना पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर प्रिंस, शीतल, अलीगढ़ निवासी राजेश और उनके नेपाल निवासी दोस्त राम को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन