फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida LPG Equipment Research Center has developed new technology

Greater Noida: एलपीजी इक्विपमेंट रिसर्च सेंटर ने विकसित की नई तकनीक, अब एलपीजी चोरी नहीं कर पाएंगे वेंडर

Wed, 16 Nov 2022 07:53 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Nov 2022 07:53 AM IST
सार

एलपीजी इक्विपमेंट रिसर्च सेंटर बेंगलूरू संस्थान ने गैस बचत के तरीके ईजाद किए हैं। संस्थान की ओर से हाल ही में एक हाई थर्मल एफिसिएंसी स्टोव बनाया गया है। इस चूल्हे से निकलने वाली करीब 74% एलपीजी गैस का उपयोग हो पाता है। वहीं, पूर्व में आने वाले चूल्हे में 66% ही गैस का उपयोग हो पाता था। इससे घरों में करीब 8% तक एलपीजी अधिक चलेगी।

विज्ञापन
Greater Noida LPG Equipment Research Center has developed new technology
अब वेंडर सिलेंडर से एलपीजी चोरी नहीं कर पाएंगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब वेंडर सिलेंडर से एलपीजी चोरी नहीं कर पाएंगे। एलपीजी की टेस्टिंग करने वाली एजेंसी एलपीजी इक्विपमेंट रिसर्च सेंटर बेंगलूरू की ओर से नई तकनीक विकसित की गई है, जिसमें सिलेंडर उल्टा कर गैस निकालने की कोशिश करने पर भी गैस नहीं निकलेगी।

विज्ञापन


इंडेन, भारत गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनियों की संयुक्त टेस्टिंग और रिसर्च संस्था बेंगलूरू में एलपीजी इक्विपमेंट रिसर्च सेंटर है। सेंटर के मुख्य प्रबंधक संतोष गुप्ता ने बताया कि सिलिंडरों से एलपीजी चोरी की शिकायतों के निवारण के लिए संस्था प्रयास कर रही थी। शिकायतें मिलती थीं कि खाली सिलेंडर के ऊपर नोजल लगाकर भरा सिलेंडर रखकर गैस चुरा ली जाती है। इसके निवारण के लिए अब ऐसी तकनीक विकसित की गई है कि जिससे सिलेंडर उल्टा करते ही गैस जाना बंद हो जाएगी। जल्द ही यह परीक्षण पूरा कर इसको एलपीजी कंपनियों को दे दिया जाएगा। इससे सिलिंडरों से गैस चोरी करना आसान नहीं रह जाएगा।

विज्ञापन

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में मंगलवार को एलपीजी वीक-2022 का शुभारंभ हुआ। शाम पांच बजे आईओसीएल के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य ने एक्सपो का दौरा किया। इस दौरान देश और विदेश से लगभग 80 कंपनियों ने स्टॉल लगाए हैं। बुधवार को एक्सपो में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप एस पुरी के आने का कार्यक्रम है, वह एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।


लीक टेस्टर बताएगा सिलेंडर की लीकेज
घरों में आने वाली एलपीजी सिलिंडर में अक्सर लीकेज की शिकायत आती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए एजेंसियों के कर्मियों को एक लीक टेस्टर दिया जाएगा। इसको सिलेंडर के ऊपर लगाने पर सिलेंडर की लीकेज बता देगा। एलपीजी इक्विपमेंट रिसर्च सेंटर बेंगलूरू ने इस उपकरण को बनाया है।

 

नए चूल्हे से हो सकेगी 8 फीसदी गैस की बचत
एलपीजी इक्विपमेंट रिसर्च सेंटर बेंगलूरू संस्थान ने गैस बचत के तरीके ईजाद किए हैं। संस्थान की ओर से हाल ही में एक हाई थर्मल एफिसिएंसी स्टोव बनाया गया है। इस चूल्हे से निकलने वाली करीब 74% एलपीजी गैस का उपयोग हो पाता है। वहीं, पूर्व में आने वाले चूल्हे में 66% ही गैस का उपयोग हो पाता था। इससे घरों में करीब 8% तक एलपीजी अधिक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed