{"_id":"65091308dcb31ac4850b8f59","slug":"greater-noida-lift-accident-fifth-pass-foreman-had-changed-lift-part-2023-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा लिफ्ट हादसा: पांचवीं पास फोरमैन न करता ये गलती तो जिंदा होते आठ मजदूर, आ रही थी ऐसी आवाज, फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा लिफ्ट हादसा: पांचवीं पास फोरमैन न करता ये गलती तो जिंदा होते आठ मजदूर, आ रही थी ऐसी आवाज, फिर...
Tue, 19 Sep 2023 08:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 19 Sep 2023 08:59 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली ड्रीम वैली की निर्माणाधीन साइट में पांचवीं पास फोरमैन ने लिफ्ट का पार्ट बदला था। मजदूरों ने बताया कि पांच सितंबर को पार्ट बदलने के बाद से ही लिफ्ट में घरघराहट की आवाज आ रही थी। तकनीकी जांच में खुलासा हुआ है कि गलत पार्ट लगाने के कारण लिफ्ट हादसे का शिकार हुई।
विज्ञापन
Greater Noida lift accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली ड्रीम वैली की निर्माणाधीन साइट में गलत पार्ट लगाने के कारण लिफ्ट हादसे का शिकार हुई। तकनीकी जांच में इसका खुलासा हुआ है। पार्ट पांचवीं पास फोरमैन राहुल ने बदला था। जिसे लिफ्ट के संचालन और देखरेख की जिम्मेदारी को सौंपी गई थी।
पुलिस ने सोमवार को बुलंदशहर निवासी गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैकेनिकल फोरमैन राहुल को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि राहुल ने चार सितंबर को लिफ्ट में तकनीकी खामी आने पर एक पार्ट बदला था। जिसके बाद से लिफ्ट में घरघराहट की आवाज आने लगी थी।
शुक्रवार को ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली की निर्माणाधीन साइट पर 14वीं मंजिल से गिरने से लिफ्ट सवार ऑपरेटर समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल मजदूर कैफ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रविवार को निर्माण कर रही गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम व एडमिन कॉमर्शियल पद पर कार्यरत लवजीत कुमार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
लवजीत से पूछताछ में पता चला कि उसने लिफ्ट के संचालन का जिम्मेदारी राहुल को सौंपी थी। राहुल ने पूछताछ में बताया कि चार सितंबर को मजदूरों ने लिफ्ट में तकनीकी खामी आने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसने लिफ्ट का पार्ट (पीनियन गरारी) बदली थी।

इसके बाद से लिफ्ट और तेज आवाज कर रही थी। राहुल पांचवीं पास है और उसे लिफ्ट की रिपेयरिंग, मेंटेनेंस की तकनीकी जानकारी नहीं है। इसके चलते उसने इस समस्या को नजरअंदाज किया और लिफ्ट का संचालन कर मजूदरों को मौत के मुंह में धकेल दिया।
पार्ट सही लगता तो नहीं जाती आठ की जान
पुलिस ने लिफ्ट कंपनी की टीम से ही तकनीकी मुआयना कराया। जिसमें पता चला है कि राहुल के गलत पार्ट लगाने के कारण ही लिफ्ट की सेफ्टी डिवाइस ने काम नहीं किया। इससे लिफ्ट खराब होने के बाद नीचे आ गिरी।
पुलिस ने लिफ्ट कंपनी की टीम से ही तकनीकी मुआयना कराया। जिसमें पता चला है कि राहुल के गलत पार्ट लगाने के कारण ही लिफ्ट की सेफ्टी डिवाइस ने काम नहीं किया। इससे लिफ्ट खराब होने के बाद नीचे आ गिरी।
अगर पार्ट सही लगाया गया होता तो लिफ्ट जहां खराब हुई वहीं पर अटक जाती। राहुल ने यह भी बताया कि लिफ्ट के तेज आवाज करने के कारण ही हादसे से पहले एक महिला उसमें सवार न होकर जीने से ऊपर गई थी।
बारिश में लिफ्ट चलवाने वालों की घेराबंदी शुरू
आरोपी राहुल से पूछताछ कर पुलिस ने उन लोगों के नाम पता लगाए हैं, जिन्होंने बारिश में रोक के बावजूद लिफ्ट का संचालन शुरू कराया था। पुलिस ने इन आरोपियों के नाम जुटाकर इनकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है। इन्हें पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।

गिरफ्तार आरोपी लिफ्ट में संबंध में कोई भी तकनीकी जानकारी नहीं रखता है। वह केवल पांचवीं पास है। उसने ही पांच सितंबर को लिफ्ट का पार्ट बदला था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रहीं हैं। - सुनीति, डीसीपी सेंट्रल नोएडा