फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida inspector slaps alcohol salesman video goes viral read reason behind incident

ग्रेटर नोएडा: दरोगा ने शराब सेल्समैन को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल, इसलिए भड़क गया था आरोपी

Wed, 16 Feb 2022 12:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 16 Feb 2022 12:47 AM IST
सार

घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और मंगलवार को यह वीडियो वायरल हो गया। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि इस मामले की जांच एसीपी को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Greater Noida inspector slaps alcohol salesman video goes viral read reason behind incident
दरोगा ने शराब सेल्समैन को मारा थप्पड़, कैमरे में कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर स्थित एक अंग्रेजी शराब के ठेके में घुसकर दरोगा के सेल्समैन को थप्पड़ जड़ने का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप है कि कुछ दिन पहले दरोगा बिना वर्दी के आया था और कम पैसे में शराब देने से मना करने पर भड़क गया। दो सप्ताह बाद दरोगा ने ठेके पर आकर सेल्समैन की पिटाई कर दी। इस मामले की जांच डीसीपी हरीश चंदर ने एसीपी पीपी सिंह को सौंपी है।

विज्ञापन


सेल्समैन सुमित का आरोप है कि दो सप्ताह पहले दरोगा ठेके पर पहुंचा और 250 रुपये की शराब खरीदी, लेकिन 240 रुपये का भुगतान किया। सुमित ने दस रुपये और मांगे तो  दरोगा ने भड़कते हुए कार्ड दिखाया और नोएडा में तैनात होने की बात कही।
विज्ञापन


सुमित को दरोगा ने धमकाया तो ठेके के अन्य लोगों ने दस रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद दरोगा वहां से चला गया, लेकिन सोमवार रात वर्दी में एक अन्य युवक के साथ दरोगा ठेके पर पहुंचा सुमित को थप्पड़ जड़ दिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और मंगलवार को यह वीडियो वायरल हो गया। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि इस मामले की जांच एसीपी को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed