{"_id":"620bfa704dc0167f062d4bef","slug":"greater-noida-insensitive-driver-drops-foreign-women-on-lonely-place-to-escape-challan-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी लापरवाही: देर रात विदेशी महिलाओं को एकांत स्थान पर बस से उतारा, वीडियो वायरल, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी लापरवाही: देर रात विदेशी महिलाओं को एकांत स्थान पर बस से उतारा, वीडियो वायरल, ये है पूरा मामला
Wed, 16 Feb 2022 12:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:39 AM IST
सार
वायरल वीडियो में दो विदेशी महिलाएं और कुछ स्थानीय लोग बस चालक और परिचालक से बहस करते हुए सुनाई दे रहे हैं। अंधेरे की वजह से वीडियो में किसी के भी चेहरे साफ नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते ग्रेटर नोएडा आ रहीं दो विदेशी महिलाओं को निजी बस के चालक-परिचालक ने रात 2.00 बजे परी चौक के बजाय जीरो प्वाइंट पर उतार दिया। दोनों महिलाओं ने इसका विरोध किया। इस दौरान कुछ स्थानीय लोग भी पहुंचे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
विज्ञापन
आरोप लगाया जा रहा है कि परी चौक पर बस रोकने के चालक से रुपये लिए जाते हैं, इस वजह से चालक ने महिलाओं को जीरो प्वाइंट पर उतारा। महिलाओं ने पुलिस से शिकायत नहीं की है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। वीडियो सोमवार देर रात दो बजे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दो विदेशी महिलाएं और कुछ स्थानीय लोग बस चालक और परिचालक से बहस करते हुए सुनाई दे रहे हैं। अंधेरे की वजह से वीडियो में किसी के भी चेहरे साफ नहीं दिख रहे हैं। वीडियो में विदेशी महिलाएं कह रही हैं कि सुरक्षित स्थान की जगह उन्हें एकांत और अंधेरे में बस से उतारा गया है, हालांकि कुछ देर बाद महिलाएं आगे चली गईं।
विज्ञापन
वहीं, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अमित कुमार का कहना है कि मामले में विदेशी महिलाओं या किसी अन्य ने लिखित शिकायत नहीं की है लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।