{"_id":"613857198ebc3ed1942416de","slug":"greater-noida-in-lure-of-job-man-replace-brother-in-laws-daughter-husband-name-on-aadhaar-card-from-him-and-now-forcing-her-to-live-with-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: साले की बेटी को बना लिया 'पत्नी', अब साथ रहने का डाल रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: साले की बेटी को बना लिया 'पत्नी', अब साथ रहने का डाल रहा दबाव
Wed, 08 Sep 2021 11:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:54 AM IST
सार
पीड़िता जब नाबालिग थी तब ही आरोपी ने उसकी शादी करा दी थी और अब जब वह अपने पति को छोड़कर नौकरी के तलाश में नोएडा पहुंची तो आरोपी ने धोखे से उसके आधार में बड़ी गड़बड़ी करा दी...
विज्ञापन
rape
विस्तार
ग्रेटर नोएडा स्थित जेवर कोतवाली क्षेत्र के मोहवलीपुर गांव निवासी व्यक्ति पर आधार कार्ड में साले की बेटी को धोखे से पत्नी बनाने का आरोप लगा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। उसका आरोप है कि आरोपी ने नौकरी का झांसा दिया था। अब ब्लैकमेल कर पत्नी बनकर रहने का दबाव बना रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मोहवलीपुर निवासी भगवत की 15 साल पूर्व मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से नोएडा काम की तलाश में आई महिला, उसकी बेटी और ननद से मुलाकात हुई थी। भगवत सभी को लेकर अपने गांव मोहवलीपुर चला गया। यहां उसने महिला और उसकी नाबालिग बेटी (जो अब बालिग हो चुकी है और उसका नाम रोशनी है) की शादी करा दी।
विज्ञापन
वहीं, महिला की ननद से खुद दूसरी शादी कर ली। इससे नाराज होकर पहली पत्नी आरोपी को छोड़कर चली गई। पीड़िता रोशनी ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद उसका पति रमेश से विवाद हो गया और वो मायके में ही रहने लगी।
विज्ञापन
आरोप है कि भगवत उसे नौकरी का झांसा देकर नोएडा ले आया। यहां उसने पीड़िता के आधार कार्ड से पति रमेश का नाम हटवाकर अपना नाम दर्ज करा दिया। इसके बाद आरोपी पत्नी बनकर रहने का दबाव बनाने लगा। मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।