{"_id":"63b7886316dfd7432b61d848","slug":"greater-noida-hindi-news-youth-stunted-on-a-running-car-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"रील बनाते हुए हुड़दंग: दौड़ती कार की विंडो से हवा में लटककर की स्टंटबाजी, लग्जरी गाड़ियों पर सवार थे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रील बनाते हुए हुड़दंग: दौड़ती कार की विंडो से हवा में लटककर की स्टंटबाजी, लग्जरी गाड़ियों पर सवार थे युवक
Fri, 06 Jan 2023 08:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 06 Jan 2023 08:03 AM IST
सार
चार लग्जरी गाड़ियों पर सवार होकर करीब 10 युवक दनकौर कस्बे के नजदीक से एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर रील बना रहे थे। इसकी वजह से अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। युवक जमकर हुड़दंग मचाते हुए वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
स्टंटबाजी करते युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर लग्जरी कार सवार करीब 10 युवकों ने रील बनाने के दौरान जमकर हुड़दंग किया। चलती कार में स्टंटबाजी करने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कही है। चार लग्जरी गाड़ियों पर सवार होकर करीब 10 युवक दनकौर कस्बे के नजदीक से एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर रील बना रहे थे। इसकी वजह से अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। युवक जमकर हुड़दंग मचाते हुए वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
हुड़दंग कर रहे युवकों से परेशान होकर किसी ने उनका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन