{"_id":"61d03c7c07a7bd0c2e58186c","slug":"greater-noida-food-shop-owner-killed-for-not-giving-parathas-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: पराठे नहीं दिए तो दो युवकों ने दुकान संचालक को मारी गोली, अब गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: पराठे नहीं दिए तो दो युवकों ने दुकान संचालक को मारी गोली, अब गिरफ्तार
Sat, 01 Jan 2022 05:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 01 Jan 2022 05:05 PM IST
सार
मृतक के फुफेरे भाई की तहरीर पर थाना बीटा-2 पर मुकदमा पंजीकृत कर पंचायतनामा की कारवाई की जा रही है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पिस्टल भी बरामद कर ली गयी है।
विज्ञापन
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल से एक रात पहले ग्रेटर नोएडा में ऐसी वारदात अंजाम दी गई जो पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। ग्रेटर नोएडा बीटा-2 थाना क्षेत्र में परी चौक के पास बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास फूड सर्विस संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कपिल निवासी हापुड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कुछ लोग रात में डेढ़ बजे कपिल की शॉप पर आए और पराठा मांगने लगे। कपिल ने पराठा न होने और दुकान बंद होने की बात कही। इस पर लोग वहां से चले गए। वही लोग रात 3.30 बजे फिर कपिल की दुकान पर पहुंचे और उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
कपिल को उसके साथी तुरंत यथार्थ अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के फुफेरे भाई की तहरीर पर थाना बीटा-2 पर मुकदमा पंजीकृत कर पंचायतनामा की कारवाई की जा रही है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पिस्टल भी बरामद कर ली गयी है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
विज्ञापन