फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida fire breaks out in surajpur factory controlled after 2 hours

ग्रेटर नोएडा: फैक्टरी में चल रहा था फर्नीचर बनाने का काम, लगी भीषण आग, डेढ़ घंटे में पाया काबू

Mon, 25 Apr 2022 04:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 25 Apr 2022 04:55 PM IST
सार

एफएसओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। कहा जा रहा है कि वेल्डिंग आदि काम होने से आग भड़की होगी, हालांकि अभी आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है।

विज्ञापन
Greater Noida fire breaks out in  surajpur factory controlled after 2 hours
फर्नीचर की फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र साइट सी स्थित एक फैक्टरी में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फैक्टरी में फर्नीचर बनाने का काम हो रहा था इसके चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर ईकोटेक थर्ड और ग्रेटर नोएडा फायर स्टेशन से कुल 4 दमकल के वाहन मौके पर पहुंच गए और दमकलकर्मियों ने आग को काबू करने के लिए प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन


वहीं सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची और आग बुझाने में मदद करने लगी। आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने और सामान निकालने का काम किया। एफएसओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि वेल्डिंग आदि काम होने से आग भड़की होगी, हालांकि अभी आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed