फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida: Father arrested in digital rape of five-year-old innocent

ग्रेटर नोएडा: पांच साल की मासूम से डिजिटल रेप में पिता गिरफ्तार, दर्द होने पर मां को बताया

Wed, 29 Jun 2022 01:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा 
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Jun 2022 01:09 PM IST
सार

घटना की जानकारी उस समय हुई जब बच्ची ने अपनी मां को दर्द के बारे में बताया। इसके बाद मां ने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Greater Noida: Father arrested in digital rape of five-year-old innocent
रेप - फोटो : self

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में पांच साल की बेटी से डिजिटल रेप के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बच्ची की मां ने केस दर्ज कराया था। बच्ची ने बयान में पिता पर अश्लील हरकत का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी निवासी महिला ने बिसरख कोतवाली में शिकायत देकर आरोप लगाया कि 18 जून की रात पति ने बेटी से डिजिटल रेप किया। बच्ची ने निजी अंग में दर्द होने पर मां को घटना की जानकारी दी। मां ने दर्द का कारण पूछा तब बच्ची ने रात को सोते समय डिजिटल रेप की शिकायत की। इस बात पर दंपती में काफी झगड़ा हुआ। 
विज्ञापन


बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि मां की तहरीर के आधार पर बच्ची के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन जांच में पता चला कि दंपती में विवाद है। फ्लैट संयुक्त रूप से दंपती के नाम है, लेकिन दोनों अलग-अलग कमरे में रहते हैं। कुछ दिन पहले पति ने कमरे के बाहर सीसीटीवी लगाया था। इसके बात पर भी दोनों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिट्स शब्द से बना है डिजिटल रेप
डिजिटल रेप शब्द हाल ही में चर्चाओं में आया है। रेप के साथ डिजिटल शब्द सामने आने पर अधिकांश लोग असमंजस में रहते हैं, लेकिन डिजिटल रेप शब्द डिजिट्स शब्द से बना है। इसका अर्थ है उंगली, जो अश्लील हरकत उंगली या अंगूठे से की जाती है, उसे डिजिटल रेप कहा जाता है। इसी माह ग्रेनो वेस्ट के प्ले स्कूल में आयकर अधिकारी की तीन साल की बच्ची से डिजिटल रेप का मामला सामने आया था। अज्ञात आरोपी पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन अब तक आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी नहीं हुई है। पिछले माह नोएडा की सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 80 साल के बुजुर्ग को डिजिटल रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। बुजुर्ग पर आरोप था कि वह अपनी नाबालिग घरेलू सहायिका से सात साल से डिजिटल रेप कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed