{"_id":"6132004ed14282438844cfe5","slug":"greater-noida-farmers-protest-outside-shiv-nadar-university-police-force-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: किसानों ने किया शिवनाडर यूनिवर्सिटी गेट पर हंगामा, पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: किसानों ने किया शिवनाडर यूनिवर्सिटी गेट पर हंगामा, पुलिस बल तैनात
Fri, 03 Sep 2021 04:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Sep 2021 04:30 PM IST
सार
किसानों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी आलोक कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यूपीएसआईडीसी और शिवनाडर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के साथ किसानों की एक घंटे तक वार्ता चली।
विज्ञापन
शिव नाडर यूनिवर्सिटी के बाहर किसानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोेएडा की शिवनाडर यूनिवर्सिटी के बाहर प्रभावित किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा देने, गांव के विकास कराने, रोजगार देने समेत मांगों को लेकर चिटहेरा गांव के किसानों ने गेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच यूपीएसआईडीसी, शिवनाडर के अधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी की मध्यस्था में किसानों की वार्ता विफल रही।
जय जवान जय किसान मोर्चा के संयोजक सुनील फौजी और किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता मनवीर भाटी के नेतृत्व में चिटहेरा गांव के किसान नारेबाजी करते हुए शुक्रवार को शिवनाडर यूनिवर्सिटी के गेट पर पहुंचे। नारेबाजी करते हुए गेट पर ही धरने पर बैठ गए।
किसानों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी आलोक कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यूपीएसआईडीसी और शिवनाडर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के साथ किसानों की एक घंटे तक वार्ता चली। वार्ता के दौरान एक सप्ताह में मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया गया। लेकिन किसान नहीं माने।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि इन मांगों को लेकर पहले भी कई बार आश्वासन मिलते रहे हैं। किसान लंबे समय से बढ़ा हुआ मुआवजा देने, किसान परिवार के युवा सदस्यों को नौकरी देने, गांव का विकास कराने की मांग करते रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। किसान यूनिवर्सिटी गेट पर धरने पर जमे हुए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा।