फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida engineering student sweety accident condition worse noida police helps one day salary 10 lakh

बार-बार बेहोश हो रही स्वीटी: मदद को आगे आई नोएडा पुलिस, दिया एक दिन का वेतन 10 लाख रुपये

Fri, 06 Jan 2023 03:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 06 Jan 2023 03:07 PM IST
सार

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की पहल पर कमिश्नरेट के सभी पुलिसकर्मी स्वीटी के इलाज के लिए एक दिन का अपना वेतन दान कर रहे हैं। नोएडा पुलिस के इस जज्बे को सभी की ओर से सराहा जा रहा है।

विज्ञापन
Greater Noida engineering student sweety accident condition worse noida police helps one day salary 10 lakh
अस्पताल में भर्ती स्वीटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 हिट एंड रन केस में घायल स्वीटी कैलाश अस्पताल में होश में आने के बाद बार-बार बेहोश हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार अभी भी स्वीटी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दूसरी तरफ, नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की पहल पर कमिश्नरेट के सभी पुलिसकर्मी स्वीटी के इलाज के लिए एक दिन का अपना वेतन दान कर रहे हैं। नोएडा पुलिस के इस जज्बे को सभी की ओर से सराहा जा रहा है।

विज्ञापन


डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने संदेश जारी करते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के सभी पुलिसकर्मियों का एक दिन का वेतन घायल छात्रा स्वीटी कुमारी के उपचार के लिए सहयोग के रूप में दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह राशि करीब 10 लाख रुपये होगी। इस मानवीय पहल पर सभी सामाजिक संगठनों ने उनको सराहा है।
विज्ञापन


अल्फा-2 बस शेल्टर से डेल्टा-1 की ओर 31 दिसंबर की रात में स्वीटी कुमारी अपनी साथी करसोनी डोंग और आनगानवा के साथ सड़क पार कर रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी थी। ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान रुके स्वीटी के पिता शिवनंदन पाल ने चिंता जताते हुए कहा कि उसको होश आता है लेकिन कुछ ही पल में वह बेहोश हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशे से किसान शिव नंदन ने बताया कि स्वीटी पढ़ने में बहुत अच्छी थी, इसीलिए हमारे पूरे परिवार ने किसी तरह से उसको पढ़ने के लिए ग्रेटर नोएडा भेजा था। वह बटाई पर खेत लेकर उसपर फसल उगाते हैं और कुछ हिस्सा भूमि के मालिक को देते हैं।

उन्होंने बताया कि घर की जरूरतों के बाद उनके पास बहुत कम बचत होती थी। इसके बावजूद स्वीटी की पढ़ाई में लगन को देखते हुए उन्होंने उसे ग्रेटर नोएडा भेजा था। उनको लगता था कि स्वीटी इंजीनियर बनकर उनके परिवार के सारे दुख दूर कर देगी, लेकिन लगता है कि अब उनका भगवान भी उनसे रूठ गया।

अब तक सात हजार ने ट्विटर पर किया फॉलो
स्वीटी कुमारी के लिए न्याय मांगने के लिए ट्विटर पर चल रही मुहिम अब ट्रेंड कर रही है। अब तक सात हजार लोग उसे फालो कर चुके हैं। इनमें से बड़ी संख्या में लोगों ने उसके उपचार में मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। उसके साथी आर्शीवाद मणि त्रिपाठी ने बताया कि एक लाख रुपये उसके जीएनओआईटी कॉलेज प्रबंधन की ओर से दिए गए हैं। इसके अलावा छह लाख रुपये विद्यार्थियों और अन्य मदद के जरिये इकट्ठा कर अस्पताल में उपचार के लिए दिए जा रहे हैं।

छूट गया स्वीटी कुमारी का पेपर
स्वीटी कुमारी एकेटीयू विश्वविद्यालय के अंतर्गत चौथे वर्ष बीटेक की छात्रा है। शुक्रवार से उसके सातवेें सेमेस्टर की परीक्षा है। घायल होेने के कारण उसकी परीक्षा छूट जाएगी। जीएनओआईटी कॉलेज के विद्यार्थी और स्वीटी के सहपाठी छात्रों का परीक्षा केंद्र द्रोणाचार्य कॉलेज में पड़ा है। आर्शीवाद मणि त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार शाम को पेपर खत्म होने के बाद सभी विद्यार्थी स्वीटी के लिए कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग करेंगे।


100 सीसीटीवी खंगाले लेकिन नहीं हाथ लगा सुराग
बीटा-2 थाना पुलिस ने पिछले तीन दिनों में अल्फा-2 से लेकर आसपास के क्षेत्र में लगभग 100 सीसीटीवी खंगाल लिए। इसके बाद भी दुर्घटना करने वाली कार का सुराग नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि प्रत्यक्षदर्शी एक दंपति ने सफेद रंग की सेंट्रो को छात्राओं को टक्कर मारकर भागते देखा था। पुलिस इसी गाड़ी की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed