फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida engineering student accident sweety concious ask about phone

इंजीनियरिंग की छात्रा का एक्सीडेंट: स्वीटी की हालत में सुधार, होश आते ही पूछा मोबाइल कहां है

Mon, 09 Jan 2023 02:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 09 Jan 2023 02:29 PM IST
सार

डेल्टा-1 गोलचक्कर के पास दुर्घटना स्थल की ओर आनेजाने वाले लगभग आठ किमी के दायरे में पुलिस टीमों ने सीसीटीवी खंगाले हैं। लेकिन छात्रा को टक्कर मारने वाली संदिग्ध सेंट्रो की अब तक पहचान नहीं हुई है।

विज्ञापन
Greater Noida engineering student accident sweety concious ask about phone
sweety accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से घायल हुई इंजीनियरिंग की छात्रा स्वीटी की हालत में सुधार आ रहा है। रविवार को स्वीटी ने साथियों से अपने मोबाइल के बारे में पूछा। साथियों ने उसे मोबाइल दे दिया। हालांकि स्वीटी ने अधिक बात नहीं की।

विज्ञापन


त्रिपुरा से लौटे सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भी अस्पताल पहुंचकर स्वीटी का हाल जाना। इधर, आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस की सात टीमों को शहर के मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी और गुणवत्ता की कमी से जूझना पड़ रहा है। अब तक कार व चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

इंजीनियरिंग की छात्रा स्वीटी के सड़क हादसे में घायल होकर कोमा में पहुंचने के बाद से पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं। डेल्टा-1 गोलचक्कर के पास दुर्घटना स्थल की ओर आनेजाने वाले लगभग आठ किमी के दायरे में पुलिस टीमों ने सीसीटीवी खंगाले हैं। लेकिन छात्रा को टक्कर मारने वाली संदिग्ध सेंट्रो की अब तक पहचान नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मॉडर्न पब्लिक स्कूल के सीसीटीवी में हादसे से कुछ सेंकेंड पहले की फुटेज मिली है। इसमें एक सेंट्रो ऑडी कार को ओवरटेक करते दिखी है। इस सेंट्रो के नंबर की पहचान के लिए ही आसपास के रास्तों की फुटेज खंगाली गई लेकिन अब तक कामयाबी नहीं मिली है।

मासूम को टक्कर मारने की घटना का भी फुटेज नहीं

ग्रेटर नोएडा स्थित परी चौक पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर के सामने पैदल मार्ग पार कर रहे आठ साल के यश को एक स्कूटी ने टक्कर मार दी थी। तभी दूसरी स्कूटी ने उसे कुचल दिया। यश को गंभीर चोट लगी हैं और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद लोगों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जाम लगाया और धरना भी दिया था। हादसे की जांच के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। लेकिन ये घटना भी सीसीटीवी में कैद नहीं हुई है। बताया गया है कि घटना स्थल के पास लगे दो सीसीटीवी खराब मिले हैं। इसके चलते आसपास के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed