फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Divyanshu Chamoli is top scorer of Sports ministry quiz fit India

शाबाश:  ग्रेटर नोएडा के दिव्यांशु बने फिट इंडिया क्विज के शीर्ष स्कोरर, खेल मंत्रालय ने आयोजित की है सवा तीन करोड़ की इनाम राशि की प्रतियोगिता

Wed, 26 Jan 2022 11:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 26 Jan 2022 11:15 AM IST
सार

प्रादेशिक दौर में राज्य विजेता बनने के बाद 36 स्कूलों के बीच राष्ट्रीय दौर आयोजित कर क्विज के विजेता का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय दौर का स्टार स्पोर्ट्स और अन्य चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन
Greater Noida Divyanshu Chamoli is top scorer of Sports ministry quiz fit India
दिव्यांशु चमोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल मंत्रालय की ओर से कराई जा रही सवा तीन करोड़ रुपये की इनामी राशि वाली फिट इंडिया क्विज के प्रारंभिक दौर में उत्तर प्रदेश के दो बच्चों ने टॉप किया है। डीपीएस ग्रेटर नोएडा के दिव्यांशु चमोली ने देश भर के 659 जिलों के 13 हजार पांच सौ दो स्कूलों में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है, जबकि वाराणसी के सनबीम स्कूल, लहरतारा के शाश्वत मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे हैं। इन दोनों के साथ 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 361 स्कूलों ने क्विज के प्रादेशिक दौर में जगह बना ली।

विज्ञापन


प्रादेशिक दौर में राज्य विजेता बनने के बाद 36 स्कूलों के बीच राष्ट्रीय दौर आयोजित कर क्विज के विजेता का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय दौर का स्टार स्पोर्ट्स और अन्य चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। सभी दौर के विजेताओं और मु्ख्य विजेता के बीच सवा तीन करोड़ रुपये की इनामी राशि वितरित की जाएगी।
विज्ञापन


खेल मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्तर की क्विज कराने का मकसद देश के प्रतिष्ठित खेल इतिहास के प्रति बच्चों को जागरूक करना है। प्रारंभिक दौर में लड़कियों में बंगलूरू के बाल्डविन हाईस्कूल की अर्कमिता ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। क्विज के प्रारंभिक दौर का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कराया गया। एनटीए ही जेईई और आईआईटी की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन कराती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed