{"_id":"60bf04758ebc3e8177134276","slug":"greater-noida-dadri-wife-murder-husband-with-boyfriend-help-all-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वारदात: पत्नी ने ही प्रेमी से करवाई थी पति की हत्या, जानिए क्यों उठाया ये खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात: पत्नी ने ही प्रेमी से करवाई थी पति की हत्या, जानिए क्यों उठाया ये खौफनाक कदम
Tue, 08 Jun 2021 11:17 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा (दादरी)
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा (दादरी)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:17 AM IST
सार
दादरी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, 20 मई की घटना है।
विज्ञापन
आरोपी महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दादरी कोतवाली पुलिस ने एक महिला को पति की हत्या के केस में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने प्रेमी से पति की हत्या करवाई थी। पुलिस ने प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपवास में पवन कुमार, परिवार के साथ रहता था। वह अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी पूजा के साथ मारपीट करता था। मारपीट से परेशान पूजा का प्रेम-प्रसंग गांव के ही यत्ते उर्फ यतेंद्र सिंह से चल गया।
विज्ञापन
यतेंद्र गांव में परचून की दुकान चलाता है। वह पूजा के घर आता-जाता था और अपनी दुकान से घरेलू सामान भी देता रहता था। करीब दो माह पूर्व यतेंद्र ने पूजा को मोबाइल फोन दिया। जिससे दोनों की बातें होने लगी।
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर पूजा ने एक माह पूर्व यतेंद्र को पति की हत्या करने के लिए तैयार किया। 20 मई को यतेंद्र ने पवन को व्हाट्सएप पर कॉल कर नवीन मंडी के पास जंगल में बुलाया। दोनों ने वहां शराब पी।
आरोप है कि यतेंद्र ने पवन को अधिक शराब पीला दी। उसके बाद लोहे के तार से गला दबाकर पवन की हत्या कर दी। इसके बाद यतेंद्र ने पूजा को इस बात की जानकारी दी और फरार हो गया।
मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। यतेंद्र और पूजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
आरोप है कि यतेंद्र ने पवन को अधिक शराब पीला दी। उसके बाद लोहे के तार से गला दबाकर पवन की हत्या कर दी। इसके बाद यतेंद्र ने पूजा को इस बात की जानकारी दी और फरार हो गया।
मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। यतेंद्र और पूजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।