फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida : Chief Minister Yogi will reach Greno today

Greater Noida : आज ग्रेनो पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 1670 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Mon, 31 Oct 2022 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 12:45 AM IST
सार

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। वह नॉलेज पार्क-पांच में हीरानंदानी ग्रुप की डाटा सेंटर परियोजना का उदघाटन करेंगे। इसके बाद मंगलवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यूपीसीडा की 1670 करोड की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
Greater Noida : Chief Minister Yogi will reach Greno today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। वह नॉलेज पार्क-पांच में हीरानंदानी ग्रुप की डाटा सेंटर परियोजना का उदघाटन करेंगे। इसके बाद मंगलवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यूपीसीडा की 1670 करोड की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पिछले कई दिन से प्राधिकरण और पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री का काफिला जहां से गुजरेगा उन क्षेत्रों में सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। गोल चक्करों को सजाया गया है और लाइटें लगवाई गई हैं। वहीं, ग्रेनो में करीब 48 करोड़ की एलइडी लाइटें लगवाई गई हैं। सोमवार शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री ग्रेनो के नॉलेज पार्क में योटा डाटा सेंटर का उदघाटन करेंगे। इसके बाद ग्रेनो प्राधिकरण के प्रशासनिक सभागार में गौतमबुद्घनगर के तीनों प्राधिकरण और यूपीसीडा के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह राष्ट्रपति के वाटर वीक कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर को ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय के सामने पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पर 17 साल से लंबित चल रही गंगाजल परियोजना शहरवासियों को समर्पित की जाएगी। इसके अलावा भी करोड़ों रुपये की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री जिले के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू
इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे इंडिया वाटर वीक का एक नवंबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उदघाटन करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार नोएडा आएंगी। इंडिया वाटर वीक के 7वें संस्करण में दुनियाभर से दो हजार से अधिक लोग जल संरक्षण, नदियों में कम होता पानी आदि विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम पांच नवंबर तक चलेगा। कई देशों के कृषि मंत्री के भी शामिल होने की उम्मीद है। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह समेत कई अन्य मंत्री भी आएंगे।

31 अक्तूबर के कार्यक्रम...

  • शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री नॉलेज पार्क पांच स्थित डाटा सेंटर का उदघाटन करेंगे।
  • शाम 5:30 बजे सड़क मार्ग से योटा डाटा सेंटर से ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 6:00 बजे अफसरों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे।
  • शाम 7:30 बजे ग्रेनो प्राधिकरण से गौतमबुद्घ विश्वविद्यालय रात्रि विश्राम के लिए रवाना होंगे।

1 नवंबर के कार्यक्रम...

  • सुबह 10:00 बजे एक्सपो मार्ट के लिए रवाना होंगे।
  • सुबह 10:10 बजे एक्सपो मार्ट में राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे।
  • दोपहर 12:30 बजे ग्रेटर नोएडा प्राधिरकरण कार्यालय के सामने वाले मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे
  • दोपहर 1:30 बजे परियोजनाओं को लोगों को समर्पित करके गौतमबुद्घ विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 2:00 बजे गौतमबुद्घ विश्वविद्यालय से दिल्ली स्थित यूपी सदन के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed