कार्रवाई: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का चला पीला 'पंजा', करीब 40 करोड़ रुपये की जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने करीब 40 करोड रुपये की जमीन से अवैध अतिक्रमण को हटाया है। कॉलोनाइजर कॉलोनी काट रहे थे। जिसका पता चलते ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई की है।
विस्तार
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को अधिसूचित क्षेत्र में काटी जा रही कॉलोनी का प्राधिकरण ध्वस्त कर दिया और 20,000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अधिकारियों की मानें तो यह करीब 40 करोड़ रुपये की जमीन थी जिस पर कॉलोनाइजर कॉलोनी काट रहे थे।
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि रुसियाना गांव के खसरा नंबर 964,985, 991, 992, 996 और 1026 आदि खसरों पर कुछ कॉलोनाइजर कॉलोनी काटकर भोले भाले लोगों को प्लाट बेचने की योजना बना रहे थे। इसकी सूचना प्राधिकरण अधिकारियों को मिली तो उन्होंने शुक्रवार को मौके पर जाकर कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। इससे पहले भी प्राधिकरण ने इस तरह का अभियान चलाकर करीब 40 करोड़ रुपये की जमीन को कब्जे से मुक्त कराया है।