फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Authority approves mega budget of 5104 crores

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 5104 करोड़ के मेगा बजट को दी मंजूरी

Wed, 06 Apr 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida Authority approves mega budget of 5104 crores
ग्रेटर नोएडा। कोरोना संकट से निपटने के बाद ग्रेटर नोएडा एक बार फिर विकास की पटरी पर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। इसकी झलक ग्रेनो प्राधिकरण की मंगलवार को आयोजित 126 वीं बोर्ड बैठक के बजट में दिखाई दी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 5104 करोड़ रुपये के मेगा बजट को मंजूरी दी गई, जो 2017-18 के बाद पिछले चार वर्ष में सबसे बड़ी रकम है। जमीन अधिग्रहण, इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने और गांवों व सेक्टरों के विकास कार्यों पर सर्वाधिक बजट का प्रावधान किया गया है। लैंड बैंक बढ़ाने पर भी खासा जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक के बाद प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में ग्रेटर नोएडा के प्रति निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ा है। तमाम निवेशक उद्योग लगाने के लिए जमीन मांग रहे हैं। उन्हें जमीन उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण लगातार प्रयासरत है। इस वजह से 2022-23 के बजट में जमीन अधिग्रहण पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इसके लिए करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। प्राधिकरण इस साल पूंजी राजस्व व इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर भी विशेष फोकस कर रहा है। इसके लिए लगभग 1714 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।
विज्ञापन

अन्य राजस्व व्यय के रूप में ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों व गांवों के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं आदि पर 1400 करोड़ से अधिक खर्च करने का लक्ष्य है। वहीं, इस साल लगभग 7322 करोड़ रुपये की आमदनी होने का अनुमान है, जिसमें आवंटियों से प्राप्त होने वाली रकम के साथ ही अन्य राजस्व भी शामिल हैं। कोरोना संकट के बावजूद बीते वित्तीय वर्ष में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को करीब 2200 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में औद्योगिक विकास आयुक्त व नोएडा- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन संजीव मित्तल उपस्थित रहे। इनके अलावा औद्योगिक विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार वर्चुअल रूप से मौजूद रहे। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी, यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ अदिति सिंह, दीप चंद्र व अमनदीप डुली समेत बोर्ड सदस्यों के रूप में कई अधिकारीगण मौजूद रहे।
-----------------
बजट खास
1. बस शेल्टरों व बस स्टॉप के लिए 6.50 करोड़ : प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा के निवासियों की जरूरत को ध्यान में रखते लोकल बस सेवा पहले ही शुरू कर चुका है। अब ग्रेटर नोएडा के सभी प्रवेश द्वारों को दुरुस्त करने, बस स्टॉप व बस शेल्टरों को चमकाने के लिए 6.50 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। बस शेल्टरों को आधुनिक सुविधाओं युक्त बनाया जाएगा।
2. 26 करोड़ से बनेगी लिंक रोड : एलजी चौक से नोएडा के सेक्टर-146 के बीच हिंडन पर बन रहे पुल के लिंक रोड को बनाने के लिए प्राधिकरण ने 26 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। इससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच आवाजाही और सुगम हो जाएगी। परी चौक पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
3. ट्रकर्स कॉर्नर के लिए पांच करोड़ : ग्रेटर नोएडा में सिरसा प्रवेश द्वार के पास ट्रकर्स कॉर्नर विकसित किया जा रहा है। इस पर काम शुरू हो चुका है। प्राधिकरण ने काम को और गति देने के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट तय किया है। ईस्टर्न पेरिफेरल से ग्रेटर नोएडा की तरफ आने वाले वाहन ट्रकर्स कॉर्नर में रुकेंगे। चालकों की जरूरत की सभी सुविधाएं यहां विकसित की जाएंगी।
4. अल्फा-1 मार्केट के लिए 10 करोड़ : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर अल्फा वन की मार्केट को नए सिरे से विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 10 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।
5. ट्रकों व क्रेन के लिए बनेगी पार्किंग : ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग जगहों पर क्रेन व ट्रकों की पार्किंग चिह्नित कर उन्हें विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण बोर्ड ने दो करोड़ रुपये तय किए हैं।
6. एसटीपी के लिए 80 करोड़ : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तीन नए एसटीपी बनाने जा रहा है। इस साल तीनों के निर्माण के लिए 80 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। एक एसटीपी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक में बनेगा। इसकी क्षमता 80 एमएलडी होगी। पहले चरण में इसकी क्षमता 20 एमएलडी होगी। बाद में जरूरत के हिसाब से क्षमता बढ़ाकर 80 एमएलडी तक की जाएगी। दूसरा एसटीपी ईकोटेक 12 में 12 एमएलडी क्षमता का और तीसरा नॉलेज पार्क फाइव में 20 एमएलडी क्षमता का होगा।

7. गांवों व सेक्टरों में बनेंगे सामुदायिक केंद्र : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अगले तीन साल में गांवों व सेक्टरों में सामुदायिक केंद्र बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे शादी-समारोह के आयोजनों के लिए सेक्टरवासियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed