{"_id":"61c4a0474c40e93caf0bb55a","slug":"greater-noida-a-massive-fire-broke-out-in-four-shops-jammed-due-to-cylinder-burst","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: सिलिंडर में फटने से चार दुकानों में लगी भीषण आग, जाम भी लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: सिलिंडर में फटने से चार दुकानों में लगी भीषण आग, जाम भी लगा
Thu, 23 Dec 2021 09:44 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 23 Dec 2021 09:44 PM IST
सार
ग्रेनो वेस्ट से गाजियाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर शाहबेरी मार्केट में फर्नीचर आदि की कई दुकानें हैं। गुरुवार को तस्लीम व इंतजार की पंचर की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग बढ़ने पर वहां रखा सिलिंडर फट गया और आग आसपास भी फैल गई।
विज्ञापन
शाहबेरी फर्निचर मार्केट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विस्तार
शाहबेरी मार्केट में एक पंचर की दुकान में सिलिंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग ने तीन अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। भीड़भाड़ वाले बाजार में आगजनी से अफरातफरी मच गई और मुख्य मार्ग पर जाम भी लग गया। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, ग्रेनो वेस्ट से गाजियाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर शाहबेरी मार्केट में फर्नीचर आदि की कई दुकानें हैं। गुरुवार को तस्लीम व इंतजार की पंचर की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग बढ़ने पर वहां रखा सिलिंडर फट गया और आग आसपास भी फैल गई। आग रजाई, परचून व एक खाद्य सामग्री दुकान तक भी पहुंच गई। चारों दुकानों में आग लगने से आसपास के अन्य दुकानदार भी बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन
अवैध मार्केट में नहीं बचाव के इंतजाम- अन्नू खान
आगजनी की घटना के दौरान नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ओनर्स एंड मैंबर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि जाम के कारण वह मौके पर नहीं पहुंच पाए। उन्होंने ट्वीट किया कि अवैध रूप से बनी मार्केट में बचाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं, जबकि यहां पहले भी आग लग चुकी है।