{"_id":"6151f7a98654ab4f1772eb97","slug":"greater-noida-25-thousand-bounty-criminal-injured-in-encounter-20-case-including-8-loot-case-filed-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: 25 हजार के इनामी वाहन लुटेरे को मुठभेड़ में लगी गोली, आठ लूट के मामले समेत 20 केस हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: 25 हजार के इनामी वाहन लुटेरे को मुठभेड़ में लगी गोली, आठ लूट के मामले समेत 20 केस हैं दर्ज
Mon, 27 Sep 2021 10:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:26 PM IST
सार
पुलिस को जब सूचना मिली की चार बदमाश लूट की फिराक में निकले हैं तो बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान की टीम ने चेरी काउंटी के पास बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिसरख कोतवाली क्षेत्र ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोमवार रात टेंपो सवार चार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि तीन बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पकड़ा गया बदमाश शातिर वाहन लुटेरा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर कुल 20 केस दर्ज है, इनमें आठ लूट के मामले हैं।
विज्ञापन
बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोमवार रात लगभग 9 बजे 4 बदमाश टेंपो में सवार होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वाहन लूट की फिराक में थे। सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान की टीम ने चेरी काउंटी के पास बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
टेंपो से भाग रहे बदमाश के पैर में लगी गोली
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें टैंपो से उतर कर भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। जबकि उसके 3 साथी भागने में कामयाब हो गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान बुलंदशहर के चांदोक गांव निवासी मुकेश और राजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर वाहन लुटेरा है। आरोपी के पास से तमंचा और मोबाइल भी बरामद किया गया है। आरोपी से उसके फरार साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।