फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Grants will be provided to voluntary organizations working for persons with disabilities.

Noida News: दिव्यांगों के लिए स्वैच्छिक संस्थाओं को मिलेगा अनुदान

Fri, 23 Jan 2026 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Grants will be provided to voluntary organizations working for persons with disabilities.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दिव्यांगों के विकास और पुनर्वासन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वैच्छिक संस्थाओं को अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित संस्थाओं को विभागीय पोर्टल पर 30 जनवरी तक आवेदन करना होगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 21 प्रकार की दिव्यांगताओं से संबंधित दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास एवं पुनर्वासन के लिए सहायता योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत अर्ली इंटरवेंशन सेंटर, डे-केयर सेंटर एवं प्री-प्राइमरी स्कूल, प्राथमिक स्तर के विशेष विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल एवं हाईस्कूल स्तर तक के विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त न्यूनतम दो एवं अधिकतम चार ट्रेड में कौशल विकास कार्यक्रम, पाठ्य सामग्री विकास तथा पुस्तकालयों के संचालन सहित कुल सात परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संगठनों को अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed