{"_id":"66653ec4af3de589a20e0f37","slug":"grandfather-and-grandson-died-due-to-electric-shock-in-greater-noida-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा-पोते की मौत का मामला: चोरी की बिजली से चल रहा था ट्यूबवेल, जमीन पर पड़े हुए थे बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा-पोते की मौत का मामला: चोरी की बिजली से चल रहा था ट्यूबवेल, जमीन पर पड़े हुए थे बिजली के तार
Sun, 09 Jun 2024 11:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:04 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव अट्टापीर में शुक्रवार को करंट की चपेट में आकर हुई दादा और पोते की मौत के मामले में बिजली विभाग की ओर से ट्यूबवेल मालिक अट्टापीर के ही निवासी रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव अट्टापीर में शुक्रवार को करंट की चपेट में आकर हुई दादा और पोते की मौत के मामले में बिजली विभाग की ओर से ट्यूबवेल मालिक अट्टापीर के ही निवासी रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह चोरी की बिजली से ट्यूबवेल चला रहा था। इसी ट्यूवबेल के पास ही जमीन पर बिजली के तार पड़े हुए थे। जिनकी चपेट में आकर बुजुर्ग हरकिशन और उनके पोते सोनू की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
नोएडा पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीएल) के अभियंता पंकज राय की ओर से ट्यूबवेल मालिक के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे में कहा गया है कि रमेश ने लापरवाही से बिजली के तार जमीन पर डाल रखे थे। हरकिशन और सोनू पानी पीने के लिए जा रहे थे। यही तार उनकी जान जाने का कारण बने। घटना की सूचना मिलने पर अभियंता पंकज राय मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया है कि ट्यूबवेल संचालक बिजली चोरी कर ट्यूबवेल चला रहा था। उसका स्टार्टर भी जमीन पर पड़ा हुआ था। इसी लापरवाही के कारण दादा और पोते की जान गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन