फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Government summons action report in Chithera land scam

चिटहेरा भूमि घोटाले में शासन ने कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की

Wed, 06 Jul 2022 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Government summons action report in Chithera land scam
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन से चिटहेरा भूमि घोटाले में अभी तक की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। शासन का पत्र मिलने के बाद अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। राजस्व रिकॉर्ड में फर्जी एंट्री को ठीक कर दिया है। साथ ही, पट्टों का आवंटन निरस्त करने के लिए मेरठ कमिश्नर के समक्ष वाद दायर किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शिकायत पर चिटहेरा गांव में पट्टों के आवंटन की जांच एडीएम (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव को सौंपी थी। इसमें पाया गया कि वर्ष 1997 में पट्टों का आवंटन गलत किया गया। इसके बाद नियमों को ताक पर रखकर पट्टों को संक्रमणीय भूमि में दर्ज कर दिया। राजस्व रिकॉर्ड में जमीन का रकबा बढ़ा दिया गया। प्राधिकरण को जमीन बेचकर मुआवजा भी उठाया गया।
विज्ञापन

इस काम में तहसील से लेकर मेरठ कमिश्नर, हापुड़ प्रशासन और ग्रेनो प्राधिकरण के अफसरों की मिलीभगत रही थी। जांच पूरी होने के बाद प्रशासन ने दस लोगों के खिलाफ दादरी कोतवाली में मामला दर्ज कराकर गांव के लेखपाल को निलंबित कर दिया था। साथ ही, घोटाले में शामिल उच्च अफसरों पर कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी थी, लेकिन दो माह बाद भी शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब शासन ने प्रशासन से घोटाले में अभी तक की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने राजस्व रिकॉर्ड किया दुरुस्त
प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि भूमाफिया ने एडीएम हापुड़ के यहां पट्टों की जमीन का रकबा फर्जी तरीके से बढ़ा दिया था। तीन केस में बढ़ा हुआ रकबा राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज कर दिया गया था। प्रशासन ने यह रिकॉर्ड दुरुस्त करने का दावा किया है। वहीं, पट्टों के आवंटन पर फिर से सुनवाई करने के लिए मेरठ कमिश्नर के यहां पर वाद दायर किया गया है। बता दें कि मामले में अभी उन अफसरों पर कार्रवाई होने का इंतजार किया जा रहा है, जिन्होंने भूमाफिया का साथ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed