फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Government departments are stepping up, private organizations also became helpful

कदम बढ़ा रहे सरकारी विभाग, निजी संस्थाएं भी बनीं मददगार

Sun, 01 May 2022 02:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Government departments are stepping up, private organizations also became helpful
नोएडा। जिले में टीकाकरण अभियान की सफलता में कई संस्थाएं सहयोगी भूमिकाएं निभा रही हैं। सरकारी विभाग यानी स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग और प्रशासन इस दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं। वहीं, निजी सामाजिक संस्थाएं, आरडब्ल्यूए और कंपनियां भी सभी लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए सहयोग दे रही हैं। यही वजह है कि जिले में टीकाकरण तेजी से आगे बढ़ रहा है। किशोर टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष 80 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा के अनुसार, टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए यथासंभव सभी विभागों व आम लोगों का सहयोग मिल रहा है। हम पहली डोज के मामले में लगातार प्रदेश में अव्वल बने हुए हैं। सभी लोगों से अपील है कि सभी किशोरों का टीकाकरण सुनिश्चित करने में पूर्ण सहयोग दें। वहीं, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि शिक्षा विभाग की मदद से किशोर टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान व शिविर लगाए जा रहे हैं। फिलहाल, जिले में 12 साल से अधिक आयु वालों का ही टीकाकरण हो रहा है, लेकिन यदि 12 से कम साल के बच्चों का टीकाकरण करने के लिए कोई सरकारी आदेश शासन से प्राप्त होता है तो उसके अनुसार योजनाएं बनाई जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग का जरूरी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि सरकारी व निजी दोनों तरह के स्कूलों में टीकाकरण का महत्व अभिभावकों व किशोरों को समझाने के प्रयास हुए हैं। स्कूलों में शिविर लगाकर टीकाकरण को सर्वसुलभ व आसान बनाया गया है। साथ ही, सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों से यह डाटा एकत्र किया जा रहा है कि वहां कितने किशोरों का टीकाकरण हो चुका है और जो वंचित रह गए हैं उनका कब तक पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3651 को लगे कोविडरोधी टीके
जिले में शनिवार को 3651 लोगों को कोविडरोधी टीके लगाए गए। इस दौरान 12 से 14 साल के 507 किशोरों को पहली व 1156 को दूसरी डोज दी गई, जबकि 15 से 17 साल के 111 किशोरों को पहली व 282 को दूसरी डोज दी गई। 18 से 59 आयु वर्ग में 300 लोगों को पहली व 871 को दूसरी डोज दी गई। 60 व उससे अधिक आयु वर्ग के 4 लोगों को पहली, 44 को दूसरी व 313 को बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed