फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Got ration in last lockdown, this time cut name

पिछले लॉकडाउन में मिला राशन, इस बार कटा नाम

Sun, 06 Jun 2021 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Got ration in last lockdown, this time cut name
जारचा। दादरी तहसील क्षेत्र के चौना गांव में आपूर्ति विभाग की लापरवाही से छह परिवारों के इस लॉकडाउन में राशन कार्ड से नाम ही काट दिए गए। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राशन दिलाने और जांच की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी इतवारी ने बताया कि उनका राशनकार्ड पत्नी परमेश्वरी के नाम से बना है। कुछ दिन पहले पत्नी की मौत हो गई। वह फालिज के मरीज हैं। उनका अंत्योदय कार्ड बना था। पहले लॉकडाउन में राशन मिला, लेकिन इस बार नहीं दिया जा रहा है। मामले की शिकायत दादरी के आपूर्ति निरीक्षक से कर चुके हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। विलेश व शिमला ने बताया कि पहले लॉकडाउन तक उन्हें सरकारी राशन मिला था। इस बार राशन कार्ड बंद कर दिया गया है, जबकि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री गरीबों के लिए मुफ्त राशन बांटने का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
मामला संज्ञान में नहीं है। अगर किसी पात्र का किसी कारण से नाम राशन कार्ड से कट गया है, तो उसकी जांच करवाकर जुड़वाया जाएगा। कोई भी दादरी कार्यालय पर आकर शिकायत कर सकता है। - अखिलेश, द्विवेदी, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed