फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gopal Rai's statement reflects political frustration: Kapoor

गोपाल राय का बयान राजनीतिक हताशा : कपूर

Wed, 15 Oct 2025 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Gopal Rai's statement reflects political frustration: Kapoor
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आप नेता गोपाल राय के ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति मिलने पर दिए गए बयान को राजनीतिक हताशा बताया। बुधवार को कपूर ने कहा कि गोपाल राय का बयान ऐसा प्रतीत होता है मानो वे न्यायालय से फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह कर रहे हों। अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय हिंदू परंपरा विरोधी वामपंथी राजनीति के प्रवक्ता हैं। हर वर्ष अगस्त से ही प्रदूषण बढ़ने की आशंका को लेकर नकारात्मक बयान जारी करते रहते हैं। इसी नकारात्मक राजनीति के कारण 2018 से ही एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट पटाखों पर प्रतिबंध लगाते रहे। कपूर ने विंटर एक्शन प्लान पर भी गोपाल राय को घेरते हुए कहा कि आठ वर्षों में आप सरकार ने कभी पूर्ण योजना लागू नहीं की जबकि रेखा गुप्ता सरकार ने हाल ही में ग्रेड-1 प्रदूषण प्रतिबंध लागू किए और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आवश्यकता पड़ने पर कृत्रिम बरसात की तैयारी की जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed