फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gopal murder: Police preventing people from meeting family

गोपाल हत्याकांड : लोगों को पीड़ित परिवार से मिलने से रोक रही पुलिस

Sat, 30 May 2026 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Gopal murder: Police preventing people from meeting family
सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा जिला संयोजक समेत 10-12 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र का गोपाल हत्याकांड शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में लगातार सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। परिजन और अन्य लोग पुलिस पर तथ्य छिपाने का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद से ही पुलिस ने पूरे गांव को छावनी बना रखा है। जेवर के साथ ही रबूपुरा और आसपास के अन्य थानों की फोर्स भी जेवर में ही तैनात है। पुलिस पीड़ित परिवार से मिलने आने वाले लोगों को रोक रही है और उन्हें गांव से बाहर नहीं जाने दे रही है।
हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा के जिला संयोजक रवेंद्र शर्मा समेत 10-12 पार्टी पदाधिकारियों ने पद से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व सीएम मायावती भी इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग उठा चुकी हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की घोषणा की गई थी। प्रशासन की ओर से परिवार से उनके दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन परिवार ने कार्रवाई से असंतुष्ट होने की बात कहते हुए दस्तावेज देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर क्षेत्र के व्यापारियों ने भी मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उप्र उद्योग व्यापार मंडल जेवर इकाई के महामंत्री कुलदीप पंडित ने बताया कि परिवार को न्याय नहीं मिला तो व्यापारी मुख्यमंत्री से मिलकर इस समस्या को रखेंगे। पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed