फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Golden time is very important in case of heart attack

Noida News: हार्ट अटैक की स्थिति में गोल्डन टाइम बेहद महत्वपूर्ण

Sat, 27 Sep 2025 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:08 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में विश्व हृदय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में समय पर हार्ट अटैक की पहचान और तुरंत उपचार के महत्व पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने जीवनशैली में सुधार की सलाह दी।

विज्ञापन
Golden time is very important in case of heart attack

विस्तार

-नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में मनाया गया विश्व हृदय दिवस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च ने विश्व हृदय दिवस मनाया गया। स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च के मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग विभाग की एचओडी किरण शर्मा बताया कि इस बार विश्व हृदय दिवस का विषय ‘एक भी पल न चूकें’ है। यह विषय हृदय रोगों के कारण होने वाली अपरिहार्य मौतों को रोकने के लिए समय पर कार्रवाई के महत्व पर प्रकाश डालता है, जिसके कारण अक्सर लोग अपने प्रियजनों के साथ बिताए अनमोल पल गंवा देते है।

यह निवारक देखभाल तक पहुंच में सुधार, शीघ्र पहचान, शीघ्र उपचार और संतुलित पोषण, शारीरिक गतिविधि, तनाव प्रबंधन और तंबाकू एवं शराब से परहेज जैसी जीवनशैली में बदलाव लाने का आह्वान करता है। हार्ट अटैक की स्थिति में गोल्डन टाइम बहुत महत्वपूर्ण है। ये दिल का दौरा पड़ने के बाद के पहले 60 मिनट होते हैं, जिसमें तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। हार्ट अटैक-कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में लक्षणों की समय पर पहचान कर सीपीआर देने से जान बचने की संभावना 60-70 फीसदी तक बढ़ जाती है। सीपीआर के साथ समय रहते रोगी को आपातकालीन चिकित्सा प्रदान करना भी आवश्यक है। हृदय रोगों के लिए धूम्रपान या शराब के सेवन, व्यायाम की कमी जैसे कारकों को जिम्मेदार माना जाता रहा है, हालांकि तनाव के कारण इसके खतरे पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता है। जीवनशैली में बदलाव, पौष्टिक खान-पान और बढ़ते तनाव के स्तर को नियंत्रित रखने वाले उपाय करके आप इस खतरनाक रोग से बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed