फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gold worth one crore looted, four arrested including former employee

Noida News: एक करोड़ का सोना लूटा, पूर्व कर्मी सहित चार गिरफ्तार

Thu, 09 Nov 2023 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
Gold worth one crore looted, four arrested including former employee
केशवपुरम में वारदात, डेढ़ किलो से अधिक सोने के बिस्किट व चेन लेकर जा रहे थे फैक्टरी
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने विरोध करने पर दोनों को पीटा, बाद में पिस्टल दिखाकर लूट लिया
पुलिस ने सर्विलांस के जरिये अलीगढ़ से आरोपियों को दबोच कर कुछ सोना भी बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम में मंगलवार शाम को हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलर के कर्मचारियों से करीब एक करोड़ का सोना लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को बुरी तरह पीटा और डेढ़ किलो से अधिक सोना लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कर्मचारी वीरेंद्र भोला (40) की शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने लूट की इस गुत्थी से रात को ही पर्दा उठाकर पूर्व कर्मचारी आकाश समेत चार आरोपियों को अलीगढ़ से दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया कुछ सोना बरामद भी कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, वीरेंद्र भोला परिवार के साथ विश्राम नगर, त्रिनगर में रहता है। वह लॉरेंस रोड स्थित सोने की चेन बनाने वाली एक फैक्टरी में सेल्समैन है। फैक्टरी में चांदनी चौक समेत दिल्ली के बाकी इलाकों से सोना लेकर चेन तैयार की जाती है। मंगलवार शाम को वीरेंद्र कर्मचारी चंदन कुमार के साथ चांदनी चौक स्थित कूचा महाजनी आया था। यहां से वीरेंद्र और चंदन ने कई ज्वेलर से करीब डेढ़ किलो सोना ले लिया। इसमें 1.340 किलो सोने के बिस्किट और 204 ग्राम चेन मौजूद थीं। इस सोने को वीरेंद्र ने कपड़े की बेल्ट में बांधने के बाद कमर में लपेट लिया। बाद में दोनों स्कूटी से लॉरेंस रोड के लिए निकले। रात करीब 9:45 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने केशवपुरम इलाके में स्कूटी रुकवा ली। दोनों कुछ समझ पाते कि स्कूटी सवार दो और बदमाश वहां पहुंच गए। चारों बदमाशों ने वीरेंद्र और चंदन को पिस्टल दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया। एक बदमाश ने वीरेंद्र की कमरे पर बंधी बेल्ट को छीनना चाहा तो दोनों ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने पिस्टल की बट से हमला कर दिया। मारपीट में वीरेंद्र जमीन पर गिर गया। इसके बाद बदमाश सोना और वीरेंद्र का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने पहले अपने मालिक बाद में पुलिस को खबर दी। केशवपुरम थाना पुलिस ने लूटपाट की धारा में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से मिला सुराग

छानबीन के दौरान पुलिस को सीसीटीवी में आरोपी कैद मिले। जांच में पता चला कि आरोपी कूचा महाजनी से ही दोनों का पीछाकर रहे थे। फुटेज से एक आरोपी आकाश की पहचान हुई। आकाश ज्वेलर का पूर्व कर्मचारी था। पुलिस ने उसकी लोकेशन खंगाली तो वह अलीगढ़ की मिली। एक टीम को तुरंत अलीगढ़ भेजा गया। यहां से पहले आकाश को दबोचा गया। बाद में उससे पूछताछ के बाद बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया कुछ सोना बरामद हो गया। पुलिस उपायुक्त जितेंद्र कुमार मीना ने चारों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उनका कहना था कि पूरा माल बरामद होने के बाद जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed