फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Goddess invocation and hymn-singing

Noida News: देवी आह्वान और भजन-कीर्तन किए

Sun, 28 Sep 2025 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Goddess invocation and hymn-singing
महागुन मंत्रा-एक सोसाइटी में बच्चों और महिलाओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर बांधा समां
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की महागुन मंत्रा-एक सोसाइटी में शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, दुर्गा सप्तशती पाठ और भजन-कीर्तन किए गए। सुबह कलश पूजन और देवी आह्वान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
वाराणसी के पंडित उग्रनाथ शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार और षोडशोपचार विधि से मां कात्यायनी की पूजा की। संध्या भजन-कीर्तन में स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक देवी गीत प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चों और महिलाओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने कहा कि नवरात्रि हमारे लिए केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एकता और सांस्कृतिक मेलजोल का अवसर भी है। श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक उत्सव का अद्भुत अनुभव बताया। इस अवसर पर समिति के सुमन कुमार झा, जेपी पांडेय, राजेश कुमार, राजेश गुप्ता, कृष्ण मोहन, अभिजीत मुखर्जी, प्रसन्न जीत सेन, हरे मुरारे, करन कपूर , नितिन चुंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाकाली की शोभा यात्रा निकाली
रबूपुरा (संवाद)। नवरात्र की छठे दिन कस्बे में शनिवार को श्री स्कंद माता महाकाली कमेटी ने अनाज मंडी स्थित गंगा मंदिर से महाकाली की शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा से पहले जोनमाना चामुंडा मंदिर पर पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed