फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Give 100% Gangajal or return the money

Noida News: 100 प्रतिशत गंगाजल दो या पैसा वापस करो

Wed, 25 Jun 2025 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Give 100% Gangajal or return the money
फोटो है
विज्ञापन

-100 एक्स की सोसाइटियों में पानी की दिक्कत
-परेशान लोग 29 जून को निकालेंगे विरोध रैली
-बोले, अब और नहीं सहेंगे, सड़कों पर उतरेंगे

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 100 में पेयजल संकट बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी सेक्टर 100 एक्स में बसी हाईराइज सोसाइटियों के लोगों को हो रही है। यहां के निवासियों का कहना है कि उन्हें उपयोग के लिए महज 50 प्रतिशत ही गंगाजल मिल रहा है। बाकी पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। नाराज निवासियों ने ऐलान किया है कि या तो शत प्रतिशत गंगाजल दो या फिर पैसा वापस करो। अपनी मांग को लेकर उन्होंने 29 जून को विरोध रैली निकालने का ऐलान किया है। यह रैली सेंट्रल मार्केट, सेक्टर 100एक्स से शुरू होकर प्रतीक लॉरेल और आरजी सोसाइटी से होते हुए एल्डिको आमंत्रण के पंप हाउस पर समाप्त होगी।

सेक्टर 119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी के एओए अध्यक्ष निखिल सिंघल ने बताया कि सोसाइटी में सेक्टर 100 एक्स के निवासियों ने जल निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है, इसमें क्षेत्र की सभी सोसाइटी के निवासी शामिल होंगे। पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण निवासियों को रोज 20-30 टैंकर पानी के मंगवाने पड़ रहे हैं। निखिल ने बताया कि एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी को कम से कम 8 से 10 लाख लीटर पानी मिलना चाहिए, लेकिन वर्तमान में केवल 4 से 5 लाख लीटर पानी मिल रहा है, जो कि लगभग 50 प्रतिशत कम है। शिकायतों के बावजूद जल निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। निवासियों की मांग है कि जल निगम तुरंत पानी के लिए लिया गया पूरा पैसा वापस करें, क्योंकि उन्हें बाहर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

----------
इन सोसाइटियों में पानी की दिक्कत

आरजी रेजिडेंसी, प्रतीक लॉरेल, गौर ग्रैंड्योर, अरण्या, होम्स 121, आम्रपाली प्लेटिनम, आम्रपाली जोडिएक और एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में पानी की दिक्कत बनी हुई हैं। आरजी रेजिडेंसी में सबसे अधिक दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed