{"_id":"5fe788d58ebc3e40f95c0d44","slug":"girl-jumped-from-elevated-road-condition-critical-noida-news-noi5562563106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलिवेटेड रोड से युवती कूदी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलिवेटेड रोड से युवती कूदी, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलिवेटेड रोड से युवती कूदी, हालत गंभीर
नोएडा। सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र स्थित एलिवेटेड रोड से एक युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सिर व पीठ में गंभीर चोट लगने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस अभी कारणों का पता नहीं लगा पाई है। वहीं, घटना से सड़क पर करीब 20 मिनट तक जाम भी लग गया। एलिवेटेड रोड पर पहली बार इस तरह की घटना हुई है।
सेक्टर-24 कोतवाली थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने बताया कि सेक्टर-5 निवासी शिवानी (19) शिल्प हाट की एक दुकान पर सिलाई-कढ़ाई का काम करती है। शनिवार को लंच के समय वह दुकान से निकली और एलिवेटेड रोड पर चढ़ गई। युवती ने जान देने के लिए नीचे छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने पुलिस को 112 पर सूचना दी। पुलिस ने युवती को प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत खराब होते देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पर भी युवती को आराम नहीं मिला तो चिकित्सकों ने सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवती के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी परिजनों ने नहीं दी है। युवती के होश में आने के बाद ही जानकारी मिलेगी। चिकित्सकों का कहना है कि युवती के कमर में गंभीर चोट है।
-----------
युवती ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया है, इसकी जांच की जा रही है और परिजनों से भी बात की जा रही है। हालांकि, असली बात तो युवती के होश में आने के बाद ही पता चलेगी। - रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा जोन