फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Girl jumped from 10th floor after getting 80 percent marks in 12th in greater noida

इतने से खुश नहीं थी ईशानी: 12वीं में 80 फीसदी अंक लाने पर छात्रा 10वीं मंजिल से कूदी, उम्मीद से कम आए थे नंबर

Thu, 16 May 2024 10:58 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 May 2024 10:58 PM IST
सार

बेटी ईशानी ने 12वीं की परीक्षा 80 फीसदी अंक हासिल करने के बाद लगातार कम नंबर आने की बात कह रही थी। परिजन उसे बार-बार समझा रहे थे। लेकिन नंबरों को लेकर ईशानी लगातार तनाव में थी। 

विज्ञापन
Girl jumped from 10th floor after getting 80 percent marks in 12th in greater noida
एग्जॉटिका ड्रीम विले सोसाइटी में रहती थी छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एग्जॉटिका ड्रीम विले सोसाइटी निवासी कक्षा-12 की छात्रा ईशानी (17) ने बृहस्पतिवार को 10 मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के 12वीं में 80 फीसदी अंक आए थे। हालांकि वह ज्यादा नंबर आने की उम्मीद लगाए बैठी थी। हाल ही सीबीएसई की परीणाम जारी करने के बाद से वह लगातार तनाव में थी।

विज्ञापन

बिसरख थाना क्षेत्र स्थित सोसाइटी में डॉ. चक्रेश जैन परिवार के साथ रहते हैं। बेटी ईशानी ने 12वीं की परीक्षा 80 फीसदी अंक हासिल करने के बाद लगातार कम नंबर आने की बात कह रही थी। परिजन उसे बार-बार समझा रहे थे। लेकिन नंबरों को लेकर ईशानी लगातार तनाव में थी। परिवार ने पुलिस को बताया कि वह अपने नंबरों को लेकर संतुष्ट नहीं थी। बृहस्पतिवार को सोसाइटी की 10 वीं मंजिल से कूदकर उसने जान दे दी। परिजनों को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी ऐसा कदम उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल सुनीति के मुताबिक मानसिक तनाव के चलते छात्रा ने जान दी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed