फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   girl commits suicide near twin tower in noida

सुसाइड नोट में लिखा: मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई...भाई मुझे माफ करना, मैं तुम्हारी परीक्षा के समय ये कदम उठा रही हूं

Thu, 05 May 2022 08:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 May 2022 08:23 AM IST
सार

युवती ने माता-पिता को संबोधित सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। भाई के लिए लिखा है कि वह उसकी परीक्षा के समय यह कदम उठा रही है, उसे माफ किया जाए।

विज्ञापन
girl commits suicide near twin tower in noida
युवती को ले जाती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-93ए स्थित सिटी पार्क में बुधवार शाम को ईस्ट ऑफ कैलाश, दिल्ली निवासी आयुषी बहल (23) ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। पुलिस बुरी तरह झुलसी युवती को यथार्थ अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती ने सुसाइड नोट में मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4:30 बज सुपरटेक के ट्विन टावर के पास सिटी पार्क में युवती ने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। पुलिस को मौके से दो लीटर की डीजल से खाली हुई बोतल व आधा लीटर से भरी एक बोतल के अलावा पर्स, मोबाइल और सुसाइड नोट बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


दस्तावेज के आधार पर आयुषी के परिजनों का नंबर हासिल कर पुलिस ने संपर्क कर घटना की जानकारी दी। प्रथम दृष्टया जांच में यह बात संज्ञान में आई है कि युवती किसी बात पर काफी परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने माता-पिता को संबोधित सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। भाई के लिए लिखा है कि वह उसकी परीक्षा के समय यह कदम उठा रही है, उसे माफ किया जाए। दादा-दादी व परिवार के अन्य लोगों के लिए भी युवती ने बातें लिखी हैं।  पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर युवती के साथ ऐसा क्या हुआ जिससे उसने दिल्ली से यहां आकर आत्मदाह कर लिया। 

पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम सभी पहलुओं से जांच करने में जुटी हुई है। युवती आत्मदाह के लिए पूरा इंतजाम कर पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि मौके से डीजल की खाली और भरी बोतलों के अलावा माचिस की दस डिब्बियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed