फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gift of 30 development schemes worth Rs 30.94 crore

30.94 करोड़ रुपये की 30 विकास योजनाओं का तोहफा

Fri, 24 Dec 2021 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gift of 30 development schemes worth Rs 30.94 crore
झुग्गी में रहने वाली एक महिला को मकान प्रमाणपत्र सौंपते विधायक पंकज सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेंद?
नोएडा। प्राधिकरण नेे शहर के लोगों को बृहस्पतिवार को 30.97 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा दिया। इनमें 21.34 करोड़ की लागत से बनीं 19 परियोजनाएं जनता को समर्पित कर दी गईं, जबकि 9.63 करोड़ की लागत से बनने वाली 8 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह के दौरान राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, विधायक पंकज सिंह व सीईओ रितु माहेश्वरी की मौजूदगी में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्र की प्रतिभाओं व उनके कौशल को बढ़ावा देने के लिए नोएडा फेज-दो स्थित पुराने कोर्ट के द्वितीय तल पर 2.61 करोड़ रुपये की लागत से बने स्टार्टअप हब का लोकार्पण किया गया। 1193 वर्ग मीटर में बने स्टार्टअप हब को दो भागों में विकसित किया गया है। इसके अलावा ग्राम सदरपुर, बरौला, छलेरा व आगाहपुर और सेक्टर-46, 47, 48, 45, 42, 43, 44 के सीवरेज की समस्या को निस्तारित करते हुए 5.92 करोड़ की लागत से सेक्टर-43 में सीवर लाइन को शिफ्ट किया गया है। रायपुर गांव में 25.44 करोड़ की लागत से सामुदायिक केंद्र में ओपन हॉल का निर्माण कराया गया है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत पांच प्राथमिक विद्यालयों और तीन उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 14.4 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन

साथ ही, सेक्टर-27 के ए व ई ब्लाक, सेक्टर-99 ग्रीन व्यू अपार्टमेंट, सेक्टर-100 सेंट्रल पार्क में 68.33 लाख की लागत से फव्वारे का निर्माण कराया गया। इसके अलावा 8 स्थानों पर आई लव नोएडा के नाम से सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कराया गया है। वहीं, 40.55 की लागत से अट्टा गांव में शौचालय का पुनर्निर्माण कराया गया है। 3.33 करोड़ की लागत से सेक्टर-16ए में फुटपाथ आदि का निर्माण कार्य कराया गया है। 89.77 लाख की लागत से दादरी सूरजपुर छलेरा रोड पर सिंचाईं नाले से हिंडन पुस्ता तक फुटपाथ नवीनीकरण का कार्य किया गया है। सेक्टर-112 में ग्रीन बेल्ट का 1.59 करोड़ रुपये में चहारदीवारी का काम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि नया गांव में पक्की सड़क, ममूरा गांव में सड़क व नालियों की मरम्मत और पक्की सड़क बनेगी। सेक्टर-140ए की आंतरिक सड़कों को सवा करोड़ रुपये खर्च कर चमकाया जाएगा। वहीं, सेक्टर-63 में पार्किंग क्षेत्र को सुधार, गिझौड़ मार्ग पर सड़क व नाली का निर्माण, सेक्टर-70 व 71 के बीच की 30 मीटर चौड़ी सड़क पर आरसीसी व सेंट्रल वर्ज का कार्य, सेक्टर-76 यूरिनल ब्लॉक आदि 9.63 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि साढ़े चार साल के दौरान 19.12 करोड़ रुपये खर्च करके शहर का विकास किया गया है। इस मौके पर एसीईओ प्रवीण मिश्रा, महाप्रबंधक राजीव त्यागी समेत कई अफसर मौजूद रहे। जबकि भाजपा के भी कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रमाणपत्र मिला तो छलक आए आंसू
सेक्टर-8 की झुग्गी-झोपड़ी में निवास करने वाली पूनम सिंह बिहार के सीवान की रहने वाली हैं। वह करीब 20 साल से सेक्टर-8 की झुग्गी में परिवार के साथ रहती हैं और कभी सोचा भी न था उन्हें छत मिल जाएगी। जब उन्हें मकान का प्रमाणपत्र मिला तो आंसू छलक आए।

झुग्गी के 116 लोगों को मकान के प्रमाणपत्र देकर शिफ्ट किया
सीईओ ने बताया कि औद्योगिक शहर में कुछ सेक्टरों में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर कब्जा कर लिया गया था। ऐसे लोगों के लिए पुनर्वास योजना के तहत 3568 भवन बनाने की घोषणा की गई थी। योजना के तहत जो लोग झुग्गी के स्थान को खाली कर रहे हैं उन्हें सेक्टर-122 में शिफ्ट किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 116 लोगों को मकान के प्रमाणपत्र देकर शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि नोएडा में सड़क मरम्मत, सफाई, पानी की निकासी, शौचालयों, पिंक वेंडिंग जोन, मल्टीलेवल पार्किंग, चिल्ड्रन पार्क, औषधि पार्क समेत अन्य योजनाओं पर लगातार काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed