फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ghulam Haider said that Seema needed treatment from dubai

गुलाम से सीमा का जब हुआ सामना: दुबई से पति हैदर बोला- इसको इलाज की जरूरत, सचिन की पत्नी का करारा जवाब

Mon, 10 Jul 2023 06:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Jul 2023 06:39 PM IST
सार

सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी सुर्खियों में बनी हुई है। सीमा हैदर ने अपने पति गुलाम से साफ कहा कि मैं जब जाऊंगी ही नहीं तो ये मुझे जबरदस्ती रखेंगे।

विज्ञापन
Ghulam Haider said that Seema needed treatment from dubai
सचिन-सीमा और गुलाम हैदर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के कराची शहर से ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी सुर्खियों में बनी हुई है। इन दोनों की लव स्टोरी इन दिनों खूब वायरल हो रही है। सीमा अपने प्यार को पाने के लिए बिना वीजा भारत आ गई। अब नोएडा में सचिन के साथ रह रही सीमा हैदर का एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान अपने पहले पति गुलाम हैदर से सामना हुआ।

विज्ञापन


डिबेट के दौरान सीमा ने अपने पति गुलाम से साफ कहा कि मैं जब जाऊंगी ही नहीं तो ये मुझे जबरदस्ती रखेंगे। मैं महिला हूं तो ये मुझसे जबरदस्ती करेंगे। अपना आदमी होने का जोर आजमाएंगे। कानून पागल नहीं है। पति गुलाम हैदर ने जवाब देते हुए कहा कि ये अभी भी वैसी ही बातें बोल रही है। बचपन की चोट है, मानसिक हालत ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


एंकर ने डिबेट में पूछा कि अगर सीमा आपको पाकिस्तान भेज दिया जाता है तो क्या होगा। सीमा ने कहा कि मैं यहां मर जाऊंगी, खुद को मार दूंगी। लेकिन पाकिस्तान नहीं जाऊंगी। अगर पाकिस्तान जाऊंगी तो हैदर ये बात सुन ले तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी और सचिन ही मेरा पति है। मेरे बच्चों का सचिन ध्यान रखता है। हैदर ने कहा कि ये सब कुछ बेच कर भारत आ गए। दो महीने का प्यार सचिन बच्चों को संभालेगा। मैंने पूरी उम्र लगा दी। जिंदगी खत्म करने की कोई जरूरत नहीं है। इसको इलाज की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed