{"_id":"68eaaaf626b84c4a35016586","slug":"ghaziabad-is-at-sixth-place-among-polluted-cities-na-news-c-198-1-gbd1023-10969-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रदूषित शहरों में छठे पायदान पर गाजियाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रदूषित शहरों में छठे पायदान पर गाजियाबाद
विज्ञापन
शनिवार सुबह से ही आसमान में धुंआ धुंआ सा दिखाई दिया। संवाद
साहिबाबाद। ठंडक बढ़ते ही दिल्ली एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को 242 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं, पहले स्थान पर 280 एक्यूआइ के साथ ग्रेटर नोएडा रहा। अधिकारियों ने अभी तक प्रदूषण रोकथाम के लिए कोई योजना तैयार नहीं की है।
शनिवार का एक्यूआई देख लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जब अभी कोई योजना ही नहीं है तो प्रदूषण पर लगाम कैसे लगेगी। यह अलग बात है कि गत वर्षों में योजना बनने के बावजूद लोगों को जहरीली हवा में ही सांस लेनी पड़ी थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पिछले वर्षों में प्रदूषण के हॉट-स्पॉट चिह्नित कर वहां सितंबर से ही निगरानी बढ़ा दी थी। इस बार अभी तक नियंत्रण बोर्ड ने इस संबंध में कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किया है। बता दें कि गत वर्ष में प्रदूषण के हॉट स्पाॅट में साहिबाबाद, राजनगर एक्सटेंशन, लोनी, भोपुरा-दिल्ली बार्डर, वसुंधरा व सिद्धार्थ विहार को शामिल किया गया था। मामले में क्षेत्र प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि प्रदूषण रोकथाम के लिए पहले से ही विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही बैठक कर रोकथाम की योजना भी बनाई जाएगी।