फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfsdg

Noida News: प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण करने पर आठ पर प्राथमिकी

Fri, 09 Jan 2026 09:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
gfsdg
प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण करने पर आठ पर प्राथमिकी
विज्ञापन

- कोतवाली एक्सप्रेस वे पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, कर रही जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नगला वाजिदपुर गांव में नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण करने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राधिकरण के अवर अभियंता की शिकायत पर कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल नौ के अवर अभियंता हरेंद्र सिंह मलिक ने पुलिस से शिकायत की है कि नगला वाजिदपुर में प्राधिकरण की अर्जित जमीन हैं। इस जमीन पर गांव के भंवर सिंह, राकेश, टीकम, अभिषेक, रिषभ, करनपाल, रोहित समेत आठ लोग बिना अनुमति के अवैध निर्माण करा रहे हैं। कई बार चेतावनी और नोटिस के बाद भी काम नहीं रोका गया। जब प्राधिकरण टीम ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता कर दी। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि अवर अभियंता की शिकायत पर भंवर सिंह, राकेश, टीकम, अभिषेक, रिषभ, करनपाल, रोहित समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed