{"_id":"69ee293737ea241e39007a33","slug":"gfhdgf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93281-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का प्रदर्शन, ड्रेस कोड नीति का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का प्रदर्शन, ड्रेस कोड नीति का विरोध
विज्ञापन
-धार्मिक प्रतीकों पर कथित प्रतिबंध से नाराजगी, कंपनी से नीति वापस लेने और माफी की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रविवार को गौड़ सिटी मॉल स्थित लेंसकार्ट के शोरूम पर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कंपनी की कथित ड्रेस कोड नीति के खिलाफ किया गया। जिसमें हिंदू धार्मिक प्रतीकों तिलक, बिंदी, सिंदूर और कलावा पर प्रतिबंध लगाए जाने की खबरों से आक्रोश जताया गया। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को तिलक लगाकर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भारत में व्यापार करने वाली किसी भी कंपनी को यहां की संस्कृति, आस्था और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए। बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित शर्मा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि धार्मिक पहचान और परंपराओं के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कंपनी प्रबंधन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें विवादित ड्रेस कोड नीति को तत्काल निरस्त करने, सभी धर्मों के प्रतीकों के प्रति समान सम्मान सुनिश्चित करने और सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट कर हिंदू समाज से माफी मांगने की मांग शामिल है। इस दौरान मनीष, शेंकी, लक्की, अमरीश, राकेश, शांतनु और विवेक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।