{"_id":"69f0cc59e8ef0fc05b0b9692","slug":"gfdsgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93461-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कैब चालक को कार ने मारी टक्कर, पैर की हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कैब चालक को कार ने मारी टक्कर, पैर की हड्डी टूटी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क में ओला टैक्सी चालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पीड़ित की शिकायत पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को दी तहरीर में झट्टा गांव निवासी मोनू ने बताया कि वह ओला में टैक्सी चालक है। 22 मार्च 2026 को ओला टैक्सी चालकों द्वारा हड़ताल की गई थी। हड़ताल के चलते कोई भी चालक राइड स्वीकार नहीं कर रहा था। इसी दौरान मोनू अपनी गाड़ी को अमन सोसाइटी के सामने सड़क किनारे पार्किंग लाइन में खड़ी कर उसके पास ही खड़ा था। दोपहर को अचानक एक वैगनआर कार वहां पहुंची और जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिर पड़ा और उसके पैर के गट्टे की हड्डी टूट गई। घटना के बाद आरोपी चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। वहीं कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।