फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfdsfd

Noida News: 'मुनाफे' का सपना बना करोड़ों का नुकसान, सेवानिवृत्त नेवी अफसर गंवा बैठे 2.23 करोड़

Thu, 30 Jul 2026 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
gfdsfd
शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत नेवी अधिकारी से 2.23 करोड़ की ठगी
विज्ञापन

- अपस्टॉक्स कंपनी के अवैध एप के जाल में फंसे 73 वर्षीय बुजुर्ग, फर्जी ऐप में छह करोड़ से अधिक का मुनाफा दिखाया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार निवासी सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी को शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर 2.23 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने खुद को प्रतिष्ठित ब्रोकरेज कंपनी अपस्टॉक्स का प्रतिनिधि बताकर पहले व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया, फिर फर्जी ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराया। इसके बाद ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-21 जलवायु विहार निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग नेवी के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्हें 10 जून 2026 को व्हाट्सएप पर एक संदेश मिला। संदेश में ब्रोकरेज कंपनी अपस्टॉक्स का लोगो लगा हुआ था और ऑनलाइन ट्रेडिंग से अच्छा मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। इसके साथ ट्रेडिंग अकाउंट खोलने का एक फॉर्म भी भेजा गया। भरोसा होने पर उन्होंने फॉर्म भर दिया। 14 जून को साइबर ठगों ने आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो लेकर ऑनलाइन केवाईसी पूरी कराई। फिर उन्हें एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया गया। शुरुआत में ठगों ने कुछ छोटे निवेश पर मुनाफा दिखाया, जिससे पीड़ित का विश्वास पूरी तरह जीत लिया। इसके बाद उन्होंने लगातार बड़ी रकम निवेश करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार 15 जून से 21 जुलाई के बीच पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 2.23 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने अपने निवेश में से 1.85 करोड़ रुपये निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने कहा कि निकासी से पहले 62.51 लाख रुपये सर्विस फीस जमा करनी होगी। पीड़ित ने यह राशि जमा कर दी। इसके बाद भी रकम उनके खाते में नहीं आई। इसी दौरान पीड़ित को शक हुआ। वह सच्चाई जानने के लिए 27 जुलाई को मुंबई स्थित अपस्टॉक्स के कार्यालय पहुंचे। वहां अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और कंपनी का नाम व लोगो इस्तेमाल कर साइबर अपराधी लोगों से ठगी कर रहे हैं। इसके बाद पीड़ित ने नोएडा साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि जांच के दौरान उन सभी बैंक खातों का विवरण जुटाया जा रहा है, जिनमें पीड़ित ने रकम ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी ट्रेडिंग एप के नाम पर बढ़ रही ठगी की घटनाएं : साइबर एक्सपर्ट व पूर्व आईपीएस प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि हाल के महीनों में फर्जी ट्रेडिंग ऐप और निवेश के नाम पर साइबर ठगी के मामलों में तेजी आई है। साइबर अपराधी प्रतिष्ठित ब्रोकरेज कंपनियों के नाम और लोगो का दुरुपयोग कर लोगों का विश्वास जीतते हैं।

रची गई 2.23 करोड़ की साइबर ठगी : साइबर अपराधियों ने सबसे पहले व्हाट्सएप पर अपस्टॉक्स का लोगो लगाकर ट्रेडिंग अकाउंट खोलने का प्रस्ताव भेजा। केवाईसी कराने के बाद एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया गया। शुरुआती निवेश पर नकली मुनाफा दिखाकर भरोसा बढ़ाया गया और धीरे-धीरे 2.23 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा करा लिए गए।


निवेश से पहले बरतें ये सावधानियां
- किसी भी व्हाट्सएप, टेलीग्राम या सोशल मीडिया लिंक से ट्रेडिंग एप डाउनलोड न करें।
- केवल संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत एप स्टोर से ही एप्लिकेशन डाउनलोड करें।
- निवेश से पहले यह सुनिश्चित करें कि प्लेटफॉर्म सेबी से पंजीकृत है।
- अत्यधिक मुनाफे का दावा करने वाले ऑफर से सावधान रहें। यदि निकासी के लिए सर्विस फीस, टैक्स या अन्य शुल्क मांगा जाए तो तुरंत सतर्क हो जाएं। - साइबर ठगी की आशंका होने पर बिना देरी किए 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article