{"_id":"651c6fd5702d99e4c3064289","slug":"getting-off-the-metro-is-the-only-way-to-get-home-from-the-departure-vehicle-noida-news-c-1-gnd1002-980546-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेट्रो से निकलते ही घर तक के लिए मिलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेट्रो से निकलते ही घर तक के लिए मिलेंगे वाहन
विज्ञापन
मेट्रो से निकलते ही घर तक के लिए मिलेंगे वाहन
- मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन एप्लीकेशन तैयार कर रही एनएमआरसी
- एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर को दिया प्रस्ताव, लास्ट माइल तक कनेक्टिविटी का प्रयास
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा मेट्रो से निकलते ही यात्रियों को घर तक जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन के साधन मिल सकेंगे। नोएडा मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (एनएमआरसी) मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन एप्लीकेशन पर काम कर रही है। इसका प्रस्ताव एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर को भेजा गया है। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही इसे अमल में लाया जाएगा।
योजना के माध्यम से यात्रियों को एक ही स्थान पर सभी तरह के परिवहन के साधनों का फायदा मिलेगा। उन्हें बस,ऑटो व ई-रिक्शा की सुविधा मिल सकेगी। मेट्रो से उतरने के बाद लोगों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा। एप से कैब, साइकिल रिक्शा, बैटरी रिक्शा, ऑटो रिक्शा, बसों की बुकिंग हो सकेगी। यात्रियाें को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। झटपट साधन मिल जाएंगे। सुरक्षा के लिए एप को पुलिस के सर्वर से जोड़ा जाएगा। अगर यात्री चाहे तो इसकी जानकारी संबंधित मित्रों या परिवार के सदस्य को भी दे सकता है।
सर्वे के माध्यम से मांगी थी मदद:
एप्लिकेशन को लाने से पहले एनएमआरसी ने सर्वे कराया था। इसमें यह पूछा गया था कि इस तरह का एप्लिकेशन किस प्रकार से मददगार साबित हो सकता है। इस बाबत लोगों ने अपनी राय भी दी थी और इसे काफी बेहतर प्रयोग बताया था। इसके बाद इसे और आगे बढ़ाया गया। अब अगर वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी मिलती है तो इसे लागू भी किया जा सकता है।