फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   German company interested in operating MRO facility at Noida Airport

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट पर एमआरओ सुविधा संचालन के लिए जर्मन कंपनी इच्छुक

Thu, 29 Oct 2026 02:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
German company interested in operating MRO facility at Noida Airport
कंपनी ने नोएडा एयरपोर्ट और यीडा के अधिकारियों से की वार्ता, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू कराने में भी सहयोग का प्रस्ताव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के दूसरे चरण में विमानों के रखरखाव और मरम्मत के लिए एमआरओ सुविधा विकसित करने में जर्मनी की कंपनी लुफ्थांसा ने रुचि दिखाई है। कंपनी ने वर्ष 2027 की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू कराने में सहयोग का प्रस्ताव भी दिया है। इस संबंध में कंपनी के प्रतिनिधियों ने नोएडा एयरपोर्ट और यमुना प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारियों से वार्ता की है।
यीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि निजी विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत हुई। कंपनी ने एमआरओ सुविधा विकसित करने और उसका संचालन करने का प्रस्ताव रखा है। कंपनी को वैश्विक स्तर पर काम करने का अनुभव है। ऐसे में नोएडा एयरपोर्ट के लिए उसकी विशेषज्ञता का किस तरह लाभ लिया जा सकता है, इस पर एयरपोर्ट की टीम काम करेगी। कंपनी ने एमआरओ सुविधा के संचालन के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू कराने में सहयोग का प्रस्ताव भी दिया है। फेज-2 और फेज-3 के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऐसे में एमआरओ सुविधा विकसित करने की संभावनाओं पर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

बंगलूरू में भी सेवाएं दे रही कंपनी
प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, लुफ्थांसा समूह की सहायक कंपनी लुफ्थांसा टेक्निक दुनिया के कई देशों में विमानों के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल (एमआरओ) की सुविधाओं का संचालन करती है। कंपनी की करीब तीन दर्जन सहायक कंपनियां और संबद्ध परिचालन केंद्र हैं। यहां एयरबस ए380 जैसे बड़े विमानों का रखरखाव भी किया जा सकता है। कंपनी बंगलूरू में भी सेवाएं दे रही है। अमेरिका के प्यूर्टो रिको में कंपनी का बड़े विमानों के रखरखाव के लिए आधुनिक केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed