{"_id":"68ffd9f4f474fe68b3079502","slug":"general-provident-fund-court-30th-na-news-c-5-drn1037-820459-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सामान्य भविष्य निधि अदालत 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सामान्य भविष्य निधि अदालत 30 को
विज्ञापन
-जीपीएफ अभिदाताओं की शिकायतों का होगा निस्तारण
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) की ओर से सामान्य भविष्य निधि अदालत का आयोजन 30 अक्तूबर को कार्यालय परिसर में किया जाएगा। इसमें जीपीएफ अभिदाताओं की शिकायतों का निस्तारण करने के साथ लंबित प्रकरणों का समाधान और सभी संबधित अधिकारियों को एक ही मंच पर लाकर पारदर्शी संवाद स्थापित किया जाएगा।
अभिदाताओं को इस अवसर पर अपने जीपीएफ खातों से संबधित समस्याओं जैसे लुप्त अंशदान, ऋणात्मक शेष और अंतिम भुगतान में देरी आदि के समाधान के लिए मौके पर ही सहायता मिलेगी। महालेखाकार कार्यालय की यह पहल जिला मजिस्ट्रेट देहरादून, कोषाधिकारी और आहरण व संवितरण अधिकारियों के समन्वय में संपन्न करेगा।