फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GD Goenka International won the trophy.

Noida News: जीडी गोयंका इंटरनेशनल ने जीती ट्रॉफी

Mon, 27 Jul 2026 05:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
GD Goenka International won the trophy.
ग्रेटर नोएडा। गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित आदर्श शीला ग्लोबल स्कूल में आयोजित जीनियस माइंड चेस चैंपियनशिप में ग्रेनो वेस्ट के जीडी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-17 वर्ग में गौरिका सिंह ने चौथा स्थान हासिल किया। अंडर-15 वर्ग में राघव दुबे ने तीसरा तथा आकर्ष रे ने 10वां स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-13 वर्ग में विवान शर्मा चौथे स्थान पर रहे। अंडर-11 वर्ग में विवान वत्स ने भी चौथा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों के सामूहिकप्रदर्शन के आधार पर विद्यालय को प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव वर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। खेल शिक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालय खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed