{"_id":"6accdb03111085961904dd97","slug":"gbu-female-students-accuse-the-university-noida-news-c-23-1-lko1064-108926-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जीबीयू की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पर लगाया समस्याओं की अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जीबीयू की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पर लगाया समस्याओं की अनदेखी का आरोप
विज्ञापन
-मोटी फीस के बावजूद सुविधाओं का अभाव, हॉस्टल की समय सीमा बढ़ाने की मांग
-कैंपस में ही घूमने की आजादी नहीं तो बाहर की सुरक्षा का क्या भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में गर्ल्स हॉस्टल की समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर छात्राओं की नाराजगी बनी हुई है। छात्राओं का कहना है कि जब विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस प्रशासन और सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, तो उन्हें रात में कैंपस में घूमने से क्यों रोका जाता है। उन्होंने मौजूदा नियमों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कैंपस में ही स्वतंत्र रूप से घूमने की अनुमति नहीं है, तो बाहर जाने पर सुरक्षा को लेकर क्या स्थिति होगी। छात्राओं ने हॉस्टल में प्रवेश के समय और रात में परिसर में घूमने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। छात्राओं ने हॉस्टल में सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि हॉस्टल की मोटी फीस देने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। छात्राओं के मुताबिक, जब वे अपनी समस्याएं लेकर वार्डन के पास जाती हैं, तो उन्हें कथित तौर पर खुद इंतजाम करने की बात कहकर टाल दिया जाता है। इससे छात्राओं में नाराजगी है। हॉस्टल की समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर छात्राओं के हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्राएं मौजूदा नियमों को लेकर अपनी परेशानी और नाराजगी जाहिर करती दिखाई दे रही हैं। छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से नियमों की समीक्षा कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
प्रदर्शन की चेतावनी
मामले में समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नगर ने कहा कि छात्राओं और विश्वविद्यालय प्रशासन से बातचीत की जाएगी। कहा, छात्राओं को उनका हक दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। जरूरत पड़ी तो विश्वविद्यालय में प्रदर्शन भी किया जाएगा।
जल्द समाधान का आश्वासन
जीबीयू के मीडिया प्रभारी डॉ. विनीत ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्राओं की समस्याओं और मांगों पर विचार कर रहा है। जल्द ही समाधान किया जाएगा।
-- -- -- -
नितेश कुमार