फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GBU administration giddy, record 2601 admissions

Noida News: जीबीयू प्रशासन गदगद, रिकॉर्ड 2601 दाखिले

Wed, 04 Oct 2023 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
GBU administration giddy, record 2601 admissions
जीबीयू प्रशासन गदद, रिकॉर्ड 2601 दाखिले
विज्ञापन

-पिछले वर्ष 2191 विद्यार्थियों ने लिया था दाखिला 10 से अधिक कोर्स की सीटें फुल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में एकमात्र सरकारी विश्वविद्यालय जीबीयू में इस सत्र में रिकॉर्ड 2601 विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। विश्वविद्यालय के 10 से अधिक कोर्स ऐसे हैं, जिनमें सीटें फुल हो चुकी हैं। हालांकि, विश्वविद्यालय का लक्ष्य कुल 3500 सीटें भरने का था और नए शुरू किए गए कुछ कोर्स अब भी विद्यार्थियों के लिए तरस रहे हैं। फिर भी विश्वविद्यालय के पिछले 15 वर्ष के इतिहास में सबसे अधिक विद्यार्थी के आ जाने से विवि प्रशासन की बांछें खिली हुई हैं।
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में 2023-24 सत्र में कुल 17098 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। कुल 123 कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया। 30 सितंबर तक 2601 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। पिछले वर्ष दाखिलों की संख्या से यह 410 अधिक है। सबसे अधिक बीटेक की 790 सीटों में लगभग 750 सीटों पर दाखिले हो गए हैं। बीटेक कंप्यूटर साइंस (120), आईटी (120) के अलावा पिछले दो वर्षों में शुरू हुई आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (60), डाटा साइंस (60), मशीन लर्निंग (60) जैसी नई ब्रांच में सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में बीसीए (60), एमसीए (80), इंटीग्रेटेड बीटेक-एमटेक कंप्यूटर साइंस (90), बीकॉम (180), बीबीए-एमबीए (90), बीएससी और बीए (45-45), बीएससी बायोटेक्नोलॉजी (70), एलएलएम एक वर्ष (30), एलएलएम दो वर्ष (30) और एमटेक कंप्यूटर साइंस वर्किंग प्रोफेशनल्स (10) की सीटें फुल हो गई हैं। इसके अलावा बीए इकोनॉमिक्स, बीए पॉलिटिकल साइंस, बीएससी-बीए एप्लाइड साइकोलॉजी में सभी सीटें फुल हो गई हैं। हालांकि अभी बीएड के कुछ कार्यक्रमों में दाखिले होने हैं। आशा की जा रही है कि करीब 150 विद्यार्थी और इन कोर्स में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
हिंदू अध्ययन शास्त्र को मिला एक विद्यार्थी
विश्वविद्यालय की ओर से इस सत्र में 17 नए कोर्स शुरू किए गए। इनमें से कुछ में अच्छे दाखिले हुए तो कुछ विद्यार्थियों को तरस रहे हैं। इनमें एमए हिंदू अध्ययन में मात्र एक विद्यार्थी ने दाखिला लिया है। इसके अलावा बीटेक सिविल में 15 सीट, मैकेनिकल में 12 और इलेक्ट्रिकल में 11 सीटें ही भर पाईं हैं। वहीं बीएससी गणित में 25, केमेस्ट्री में 20 और फिजिक्स में 15 सीटें ही भरी हैं।

---
वीकेंड प्रोग्राम भी रहे हिट
कामकाजी लोगों के लिए जीबीयू में शनिवार और रविवार के लिए तीन प्रोफेशनल्स डिप्लोमा शुरू किए गए। इनमें एमटेक कंप्यूटर साइंस में 10 में से 10, एलएलएम दो वर्ष की कुल 10 में से 10 सीटें फुल हुईं। एमबीए एक्जीक्यूटिव में 10 में से 5 सीटें भरी हैं।
---
जीबीयू में इस सत्र में रिकॉर्ड 2601 सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। यह विवि की प्रगति का संकेत है। अनुमान है कि अभी इसमें और इजाफा होगा।
प्रोफेसर आरके सिन्हा, कुलपति जीबीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed