फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gautam budh nagar : record 1141 infected with corona

गौतमबुद्ध नगर : कोरोना से रिकॉर्ड 1141 संक्रमित

Sun, 09 Jan 2022 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
gautam budh nagar : record 1141 infected with corona
नोएडा। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक ही दिन में 1141 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आने पर हालात और ज्यादा चिंताजनक बन गए हैं। एक सप्ताह में मरीजों की संख्या 95 फीसदी बढ़ी है। वहीं, सक्रिय मरीजों में दस गुना इजाफा हुआ है। सात माह बाद बेकाबू कोरोना दूसरी लहर का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 3974 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 1035 लोगों में आरटी-पीसीआर जांच से संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 106 लोगों की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जांच में हर तीसरा-चौथा व्यक्ति संक्रमित पाया गया। जिले में 1 जनवरी को सक्रिय मरीजों की संख्या 335 थी जो 8 जनवरी को बढ़कर 3527 पहुंच गई है। पिछले साल दूसरी लहर में 2 मई को सर्वाधिक 1571 मामले सामने आए थे। अब जिस रफ्तार से संक्रमण बढ़ रहा है, अगले एक-दो दिनों में दूसरी लहर का रिकॉर्ड टूटने की आशंका है।
विज्ञापन

कारागार में भी कोरोना की दस्तक
सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती मरीजों की संख्या 26 से बढ़कर 38 हो गई। इसमें सात संक्रमित जिला कारागार के बंदी हैं। इसके अलावा सीआईएसएफ के तीन और दिल्ली पुलिस का एक जवान भी अस्पताल में भर्ती है। अब तक चार महिलाओं का सुरक्षित प्रसव अस्पताल में कराया जा चुका है। फ्रांस से लौटे एक व्यक्ति को भी विशेष वार्ड में आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा 17 मरीज ऐसे हैं, जिनके घर पर होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच बढ़ी तो भयावह होंगे परिणाम
7 जनवरी को 3974 लोगों की जांच में 1141 संक्रमित मिले हैं, जबकि लक्ष्य से लगभग आधी जांच ही की जा रही हैं। रोजाना 7900 कोरोना जांच का लक्ष्य जनपद को दिया गया था। जानकारों का कहना है कि जांच बढ़ने पर भयावह परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed