फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Budh Nagar Commissionerate's fourth position in IGRS disposal

Noida News: आईजीआरएस निस्तारण में गौतमबुद्घ नगर कमिश्नरेट का चौथा स्थान

Wed, 05 Apr 2023 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gautam Budh Nagar Commissionerate's fourth position in IGRS disposal
आईजीआरएस निस्तारण में गौतमबुद्घ नगर कमिश्नरेट का चौथा स्थान
विज्ञापन


फरवरी में 50वें स्थान पर था, मार्च में पहुंचा चौथे स्थान पर

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) निस्तारण में गौतमबुद्घ नगर कमिश्नरेट ने मार्च महीने में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। फरवरी महीने में इसकी रैंकिंग प्रदेश में 50वां थी। मार्च में 46 पायदान छलांग लगाते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस बारे में गौतमबुद्घ नगर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से जानकारी दी गई है।


एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) एक पोर्टल है, जिस पर घर बैठे कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस की तरफ से प्रतिदिन प्राप्त होने वाली सभी जन शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर पुलिस की आईजीआरएस सेल ने मार्च 2023 में जन शिकायतों के निस्तारण में पूरे प्रदेश की रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया है। मार्च माह में गौतमबुद्ध नगर पुलिस को प्रधानमंत्री पोर्टल के माध्यम से 71, मुख्यमंत्री कार्यालय से 63, जिलाधिकारी कार्यालय से 13, समाधान दिवस से 24, शासन से 2, पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर कार्यालय के माध्यम से 384 शिकायतें आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हुईं थीं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि कमिश्नरेट पुलिस का यह प्रयास है कि गौतमबुद्घ नगर पुलिसिंग के हर क्षेत्र में अव्वल हो। इसी को लेकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed